रोहतास ४ जून २०२६ * बिहार पुलिस मुख्यालय में PSM एप्लीकेशन लॉन्च: अब थाने की हर गतिविधि ऑनलाइन मॉनिटर होगी
रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली
बिहार पुलिस को तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार, दिनांक 03.06.2026 को PSM यानी POLICE STATION MANAGEMENT Application का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, भा.पु.से. के कर कमलों द्वारा किया गया।
क्या है PSM एप्लीकेशन
यह एप्लीकेशन बिहार के सभी थानों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगी। इसके जरिए राज्य के सभी अनुसंधानकर्ता, थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक आपस में सीधे जुड़ जाएंगे।
एप्लीकेशन की खासियतें
PSM एप्लीकेशन में थाना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रतिदिन अपडेट किए जाएंगे:
1. डेली क्राइम रिपोर्ट और ग्रामीण अपराध पंजी
2. अनुसंधान प्रगति और कांडों का प्रभार
3. ड्यूटी आवंटन एवं ड्यूटी चेकिंग
4. वांछित अपराधियों की विवरणी और अपराध मानचित्र
5. साप्ताहिक कार्य सूची, मालखाना विवरणी, थाना गश्ती मानचित्र
6. अनुसंधानकर्ता विवरणी से जुड़ी सभी जानकारी
वरीय पदाधिकारियों को होगी सुविधा
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस एप्लीकेशन से वरीय पदाधिकारी अब अपने कार्यालय से ही थाना के कार्यों का रियल टाइम अनुश्रवण और देख-रेख कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और आम जनता को त्वरित न्याय मिलेगा।
लॉन्च के मौके पर पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
#Mdimraali
#Upaajtak
#BiharPolice #BiharHomeDept #BiharGovt #InformationAndPublicRelationsDeptBihar

More Stories
वाराणसी23जुलाई26➡️ *151 फीट ऊंचा बनेगा काशी का श्रीजगन्नाथ मंदिर*
अमरोहा23जुलाई26*रीलबाज तीन सगी बहनों ने कैमरामैन से शादी की:* मंदिर में सात फेरे लिए,
आगरा23जुलाई26*आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के वर्ष 2021 के चर्चित फैक्ट्री संचालक नरेश कुमार हत्याकांड में दोषियों को जुर्माना के साथ आजीवन कारावास