हरदोई ४जुन २०२६ * बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों ने लौटाया 5 लाख का सोने का हार, ईमानदारी की मिसाल बनी चर्चा का विषय
बारात में आई महिला का खोया हार सुरक्षित लौटाया, परिवार ने जताया आभार
हरदोई
पिहानी। बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सोने का हार उसकी वास्तविक स्वामिनी को वापस कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
जानकारी के अनुसार, पंडरावा किला निवासी आशिमा पत्नी सज्जाद एक बारात में शामिल होने बाबा मैरिज हॉल पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान उनका सोने का हार कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद हार का पता नहीं चल सका, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो उठे।
इसी बीच बाबा मैरिज हॉल के गेट नंबर-4 के आसपास सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारी मनोज कुमार एवं सुनील कुमार को एक सोने का हार मिला। कर्मचारियों ने बिना किसी विलंब के इसकी सूचना मैरिज हॉल के मैनेजर वेद प्रकाश पाल को दी।
सूचना मिलते ही मैनेजर ने मामले से मैरिज हॉल के संस्थापक जोगराज सिंह को अवगत कराया। जोगराज सिंह ने तत्काल हार के वास्तविक मालिक की पहचान कर उसे सुरक्षित वापस करने के निर्देश दिए। जांच-पड़ताल के बाद हार आशिमा को सौंप दिया गया।
अपना बहुमूल्य आभूषण वापस मिलने पर आशिमा एवं उनके परिजनों ने बाबा मैरिज हॉल प्रबंधन तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर संस्थापक जोगराज सिंह ने कहा कि “हमारे मैरिज हॉल की पहचान केवल बेहतर व्यवस्थाओं से ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों की ईमानदारी और नैतिक मूल्यों से भी है। ईमानदारी हमारी प्रथम वरीयता है और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखा जाएगा।”
घटना के बाद क्षेत्र में बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों की ईमानदारी की व्यापक चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में इस प्रकार की निष्ठा और सत्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

More Stories
पंजाब ४ जून २०२६ * बार काउंसिल सदस्य चुने जाने पर एडवोकेट डी.पी. रंधावा का अबोहर में भव्य स्वागत, सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया जीत का शुक्राना
पंजाब ४ जून २०२६ * पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसल के मैंबर डी.पी. रंधावा का अबोहर बार में पहुंचने पर महिला वकील सुखबीर कौर ने साथियों सहित किया भव्य स्वागत
पंजाब ४ जून २०२६ * डी.पी. रंधावा ने बार एसो. में आयोजित सैमीनार को सम्बोधित किया,डीपी रंधावा ने सभी वकीलों का जताया आभार