बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
**हड़हा माफी गांव में जुटे पदाधिकारी,जिले में संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति*
बांदा।इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की एक बैठक रविवार को हड़हा माफी गांव में आयोजित की गई।बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने और जिले में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता सत्यनारायण पाठक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है।उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।उन्होंने संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की।इस दौरान जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी,जिला महामंत्री संतोष गौतम,जिला प्रभारी सुशील कुमार चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष हरदेव कुमार पांडेय एवं अमर सिंह,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वर्षा गौतम तथा जिला प्रवक्ता शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*
कौशाम्बी 1 नवम्बर 26*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा वृद्ध मेगा कैंप का आयोजन,*