November 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*

बांदा।* बांदा शहर मुख्यालय के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं चारों धाम पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया जा रहा है। कथा का आयोजन बिंदा प्रसाद शुक्ला एवं श्रीमती प्रेमलता शुक्ला के निवास पर हो रहा है।
था के छठवें दिन रविवार को वृंदावन धाम से पधारीं भागवताचार्य पूज्य राधिका द्विवेदी ने अपने मुखारविंद से भगवान शंकर-पार्वती विवाह, हनुमंत कथा और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथावाचिका ने जब “मेरे बजरंग बली.. लंका बता दियो कैसे जली” भजन सुनाया तो पंडाल में मौजूद महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। पूरे पंडाल में जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम के संरक्षक बलराम शुक्ला हैं। व्यवस्थापक के रूप में अजय शुक्ला, विजय शुक्ला, शीतल, प्रदीप, ललित, अमन यादव, पप्पू तिवारी, राजनारायण तिवारी, गोपी सिंह, विपिन शुक्ला, अंकुर सहित अन्य लोग व्यवस्था संभाल रहे हैं।
कथा स्थल पर कथावाचिका के सहयोग में अंतिमा शुक्ला, रोशनी यादव, लक्ष्मी यादव सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar