रायबरेली23दिसम्बर24*न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल ,सलेथू की छात्रा अनन्या सिंह ने स्कूल का नाम किया रोशन

महराजगंज/रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल ,सलेथू विद्यालय की छात्रा अनन्या सिंह का ऑल इण्डिया लॉ एंट्रेस टेस्ट (ए आई एल ई टी) व कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा-2025 में चयनित होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रा का स्वागत व सम्मान किया गया छात्रा अनन्या सिंह पुत्री नागेंद्र सिंह सत्र -2024 की छात्रा रही जिसकी राष्ट्रीय स्तर की विधिक परीक्षा ए.आई. एल.ई.टी. में 434 रैंक रही व क्लैट में 1396 रैंक रही। छात्रा ने अपने अनुभवों को विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच साझा किया तथा कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करे तथा उसी के सापेक्ष अपनी रणनीति तय करे जिससे सफलता मिलनी निश्चय हो जाती है।
आपको बता दे कि,प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए कहा कि अनन्या हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा रही है ,इसकी इस उपलब्धि पर हम और हमारा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*