मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:31 दिसम्बर 24 *स्कूल परिसर में कार्यक्रम के लिए जगह देना पड़ा भारी*
मिर्जापुर। नगर के मिशन कम्पाउंड स्थित माउंट कार्मल हायर सेकेन्ड्री स्कूल की प्रबंधक कुसुम साइलेस ने कहा है कि उनका स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्कूल है। उन्होंने लिखित प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि क्रिसमस डे के अवसर पर हमारे स्कूल परिसर में एक अन्य स्कूल ने कोई कार्यक्रम आयोजित किया था। उक्त स्कूल ने अपने स्कूल में जगह न होने के कारण माउंट कार्मल स्कूल परिसर की मांग की थी। बच्चों के प्रति सदाशयता दिखाते हुए माउंट कार्मल परिसर उक्त स्कूल को दे दिया गया था।
कुसुम साइलेस ने कहा कि इसके बाद कार्यक्रम आयोजित करने वाले स्कूल की ओर से यह प्रसारित एवं प्रचारित किया जा रहा है कि माउंट कार्मल स्कूल उसकी तीसरी शाखा है, जो पूर्णतया भ्रामक है। कुसुम साइलेस ने कहा कि भ्रामक एवं तथ्यहीन दावे प्रचारित एवं प्रसारित करने वाले स्कूल एवं उसकी मदद करने वालों के प्रति कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उक्त स्कूल के भ्रामक प्रचार से शासन से मान्यता प्राप्त माउंट कार्मल हायर सेकेंड्री स्कूल की छवि धूमिल हुई है।
( कुसुम साइलेस)
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें