मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:31दिसम्बर24*अंतर्जनपदीय कराटे चैंपियनशिप में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का बोलबाला*
अंतर्जनपदीय कराटे चैंपियनशिप के प्रथम आयोजन में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने पहले स्थान पर किया कब्जा
गोपीगंज (भदोही) के सी डी
बी पब्लिक स्कूल में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें डैफोडिल्स के छात्रों ने 20 गोल्ड मेडल व 25 सिल्वर मेडल के साथ 20 ब्रोंच मेडल जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिर्जापुर, कानपुर बुलंदशहर, वाराणसी ,बिजनौर मैनपुरी, चंदौली , जौनपुर इन 8 जिलों से करीब 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग किया था। जिसमें मिर्जापुर से डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने सबसे ज्यादा मेडल हासिल कर प्रथम स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखा। जौनपुर दूसरे स्थान पर व भदोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामला सरोज जी ने सभी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके सफलता पर बधाई दी व अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर्स अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने सभी छात्रों व उनके शिक्षक अरुण विश्वकर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर नारघाट की प्रधानाचार्या अर्पिता मुखर्जी व संकट मोचन की प्रधानाचार्या मिट्ठू बनर्जी ने भी बच्चों की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें