October 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[23/10, 20:56] +91 93366 72487: पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ

पूंजी मजबूत करने और रिटेल कारोबार को बढ़ाने के लिए 3,850 करोड़ रुपये जुटाए

लखनऊ, : भारत की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फ़ाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) में से एक पिरामल फाइनेंस लिमिटेड (‘पिरामल फिन’) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 545 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है। पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 67% की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का कुल शुद्ध लाभ बढ़कर 1,006 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 67% अधिक है।
कंपनी की कुल प्रबंधन के तहत संपत्ति (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) में पिछले साल की तुलना में 24% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 1,13,112 करोड़ रुपये हो गई है। पुराने बंद किए गए कारोबार को छोड़कर, कंपनी के ग्रोथ से जुड़े AUM में 30% की बढ़ोतरी हुई है। रिटेल ऋण वितरण में भी पिछले साल की तुलना में 34% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 14,646 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पता चलता है कि ग्राहकों की ऋण लेने की मांग लगातार बनी हुई है और कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है।
कंपनी ने देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। अब 25 राज्यों के 621 शहरों में इसकी 838 शाखाएं हैं। वहीं, कंपनी के ग्राहकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 26% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 65 लाख हो गई है। इससे देशभर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है।
कंपनी ने अपनी पूंजी आधार को मजबूत करने और भविष्य में रिटेल कारोबार को बढ़ाने के लिए 3,850 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी करके (QIP) 2,100 करोड़ रुपये और प्रमोटर ग्रुपको वारंट जारी करके 1,750 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इस पूंजी से कंपनी को भविष्य में अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन श्री दिनेश कुमार खारा को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की भी घोषणा की। श्री खारा को लगभग चार दशक का अनुभव है और उन्हें वित्तीय सेवा क्षेत्र की गहरी जानकारी है। उनका अनुभव, निर्णय लेने की क्षमता और मार्गदर्शन कंपनी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। कंपनी को उनके मार्गदर्शन और सलाह से भविष्य में मदद मिलने की उम्मीद है।
कंपनी के प्रदर्शन पर पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन आनंद पिरामल ने कहा, “वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने कारोबार बढ़ाने, मुनाफा कमाने और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में अच्छी प्रगति की है। इस दौरान हमारे ग्रोथ AUM में पिछले साल की तुलना में 30% की बढ़ोतरी हुई है। पिरामल फाइनेंस के रूप में पहली बार पूंजी जुटाने के दौरान देश और विदेश के निवेशकों ने हम पर जो भरोसा दिखाया, उससे हमें प्रोत्साहन मिला है।
इस तिमाही में डीएचएफएल के विलय को पांच साल पूरे हो गए हैं। यह कंपनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान हमने एक ऐसी वित्तीय संस्था के रूप में प्रगति की है, जो कई तरह की वित्तीय सेवाएं देती है और रिटेल ऋण कारोबार पर ध्यान केंद्रित करती है। आज कंपनी भारतभर में लगभग 65 लाख ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। ग्राहकों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। इतने बड़े ग्राहक वर्ग को सेवाएं देने के साथ हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, और हम इसे अच्छी तरह समझते हैं। कारोबार बढ़ाने के साथ हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सही तरीके से औपचारिक ऋण सुविधाएं मिल सकें। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए हम अपनी शाखाओं के नेटवर्क के साथ तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल करेंगे। हम लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ वित्तीय संस्था बनाने के साथ कारोबार को लगातार बढ़ाने और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
[23/10, 20:56] +91 93366 72487: *ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ, भरोसे की विरासत को मिला विस्तार*

• अभिनेत्री मौनी रॉय ने किया नए शोरूम का शुभारंभ, अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में चार नए स्टोर खुले
• ब्रांड ने राजधानी में मजबूत की अपनी उपस्थिति; मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर का लक्ष्य

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026, आभूषणों की दुनिया में विरासत, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान रखने वाले ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने वृंदावन योजना-लखनऊ में अपने तीसरे शोरूम का शुभारंभ किया। *अभिनेत्री मौनी रॉय की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। कंपनी ने एक ही दिन में लखनऊ, बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में चार नए शोरूम शुरू किए।* गोरखपुर में वर्ष 1940 में स्थापित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड के लिए लखनऊ का नया शोरूम विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। *इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ और लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ऑनर श्री हरिहर सिंह मौजूद रहे।*

लखनऊ के वृंदावन योजना में स्थित नए शोरूम की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। एक ही दिन में लखनऊ के अलावा बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में भी ब्रांड के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। इन चार उद्घाटनों के साथ ब्रांड के परिचालनरत स्टोर की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इनके अलावा तीन और शोरूम का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मार्च 2028 तक 30 स्टोर संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेतिया में नए शोरूम के साथ ब्रांड ने बिहार में भी पहली बार प्रवेश किया है।

लखनऊ के नए शोरूम में ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज मिलेगी। पारंपरिक और ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी उपलब्ध होंगे। शोरूम में ऐश्प्रा के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘ज्वेल स्टोरी’ के लिए विशेष स्टोर-इन-स्टोर व्यवस्था की गई है। इसमें किशोरों, युवाओं और लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ग्राहकों के लिए 9 से 22 कैरेट तक की शुद्धता वाले हल्के, आधुनिक और रोजमर्रा में पहने जा सकने वाले आभूषण शामिल हैं।

*शुभारंभ के अवसर पर अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा,* “आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। ऐश्प्रा जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना खास अनुभव है। लखनऊ में नया शोरूम ग्राहकों को पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराएगा।”

*ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ ने कहा,* “वर्ष 1940 से ग्राहकों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। लखनऊ में तीसरे शोरूम की शुरुआत विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को ब्रांड की विरासत, गुणवत्ता और पारदर्शिता के अनुरूप खरीदारी का अनुभव मिले।”

*लखनऊ के फ्रैंचाइज़ ओनर श्री हरिहर सिंह ने कहा,* “ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व का अवसर है। हमारा प्रयास होगा कि लखनऊ के ग्राहकों को पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक आभूषणों के बेहतर विकल्पों के साथ गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव मिले।”

नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। लागू नियमों और शर्तों के अनुसार सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और एथिक्स यानी भरोसा, ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों को अपनी कार्यशैली का आधार मानता है। सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों के साथ ज्वेल स्टोरी के माध्यम से कंपनी पारंपरिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली के बीच संतुलन बनाने पर ध्यान दे रही है। लखनऊ में तीसरे शोरूम का शुभारंभ राजधानी में ब्रांड की पहुंच को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा में 24 संविदाकर्मी अनुपस्थित मिले
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने दी जानकारी
अनुपस्थित संविदाकर्मियों से एक सप्ताह में मांगा गया स्पष्टीकरण
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की होगी कार्रवाई
अब तक कुल 243 संविदाकर्मियों को नोटिस जारी किए गए
स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा जारी
स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम की कार्यप्रणाली पर नजर
ओपीडी, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण की हो रही निगरानी
बिना लिखित अनुमति कार्यस्थल छोड़ने पर रोक लगाई गई
निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
कांग्रेस जूता कांड की जांच में बयान दर्ज
ममता चौधरी ने जांच समिति के सामने रखा पक्ष
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लिखित जवाब भेजा
आराधना मिश्रा के पदभार समारोह से पहले हुआ था विवाद
अजय राय और ममता चौधरी के बीच हुआ था विवाद
विवाद के दौरान कुछ लोगों ने जूते चप्पल चलाए थे
राजेंद्र पाल गौतम ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई थी
बृजलाल खाबरी की समिति जल्द सौंपेगी जांच रिपोर्ट
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
बेटरमेंट शुल्क वसूली पर शासन का फैसला
आवास विकास परिषद खुद वसूलेगा बेटरमेंट शुल्क
योजनाओं के बाहर 500 मीटर दायरे में लागू व्यवस्था
विकास प्राधिकरण अब बेटरमेंट शुल्क नहीं वसूल सकेंगे
नक्शा पास कराने के लिए एनओसी भी नहीं मांगेंगे
नक्शा स्वीकृति का अधिकार विकास प्राधिकरणों के पास रहेगा
प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने शासनादेश जारी किया
शुल्क वसूली विवाद पर शासन ने स्थिति साफ की
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
25 अक्टूबर को लागू होगा विंटर शेड्यूल सर्दियों में यात्रियों को हवाई सफर में राहत मिलेगी लखनऊ एयरपोर्ट पर रोजाना 40 उड़ानें बढ़ाई जाएंगी वर्तमान में एयरपोर्ट से 130 विमानों का आवागमन नए शेड्यूल में रोजाना 170 विमानों का संचालन होगा अहमदाबाद और देहरादून रूट पर उड़ानें बढ़ाई जाएंगी बंगलूरू और हैदराबाद रूट पर भी उड़ानें बढ़ेंगी दिल्ली और मुंबई के यात्रियों को भी राहत मिलेगी रोजाना करीब 25 हजार यात्री एयरपोर्ट से सफर करते है घरेलू उड़ानों के साथ खाड़ी देशों की सेवाएं शामिल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फैसला लिया विंटर शेड्यूल से हवाई सेवाओं की संख्या बढ़ेगी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस और डीए की तैयारी
वित्त विभाग ने बोनस और डीए की प्रक्रिया शुरू की दशहरे के बाद आदेश जारी होने की संभावना कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ने की उम्मीद
पेंशनर्स को भी बढ़े हुए डीआर का मिलेगा लाभ बोनस के रूप में 3400 से 7000 रुपये मिलेंगे अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का मिलेगा लाभ 25 अक्टूबर से पहले आदेश जारी होने के आसार
12 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा छह लाख से अधिक पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ नवंबर के वेतन और पेंशन में मिल सकता लाभ चार लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
महानवमी के पवन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू
महानवमी पर हो रही विशेष पूजा अर्चना
लखनऊ के बड़ी काली मंदिर में सुबह से ही हो रही पूजा अर्चना
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
LDA वीसी का आदेश न मानने पर कार्रवाई
उद्यान अधिकारी एसके भारती को कारण बताओ नोटिस जारी
VC प्रथमेश कुमार ने अनुशासनहीनता पर जताई नाराजगी
2 कर्मचारियों को उद्यान अनुभाग में किया गया था तैनात
वरिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र गिरि और अरविंद कश्यप की तैनाती
उद्यान अधिकारी ने 29 सितंबर को दोनों को कार्यमुक्त किया
एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब देने का दिया गया समय
जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
लखनऊ समेत 28 जिलों के BSA से जवाब तलब
निजी स्कूलों की मान्यता फाइलें लटकाने पर विभाग सख्त
बेसिक शिक्षा विभाग ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
तीन दिन के भीतर अधिकारियों को देना होगा स्पष्टीकरण
प्रदेशभर में 89 निजी स्कूलों की मान्यता के मामले लंबित
एक से चार महीने तक कमेटियों के पास अटकी फाइलें
लखनऊ मंडल में भी मान्यता की फाइलें समय पर नहीं भेजीं
लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या और बाराबंकी के मामले भी लंबित
हरदोई, गौतमबुद्ध नगर और मिर्जापुर में भी फाइलें अटकीं
एडी बेसिक लखनऊ समेत कई मंडलों के अधिकारियों से जवाब मांगा
लंबित मामलों पर जल्द निर्णय लेने के विभाग ने दिए निर्देश
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
KGMU में 31 अक्टूबर को दोबारा होगा शारीरिक माप
UP पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को राहत
होमगार्ड भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों का भी दोबारा माप
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती बोर्ड ने शुरू की तैयारी
लंबाई और सीने की माप में अयोग्य अभ्यर्थियों को मौका
शारीरिक मानक परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थी हुए थे बाहर
31 अक्टूबर को केजीएमयू में दोबारा होगा शारीरिक माप
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
190 महिला परिचालकों की भर्ती होगी
रोडवेज प्रशासन ने भर्ती की तैयारियां तेज कीं
लखनऊ परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की होगी भर्ती
रोजगार मेलों के जरिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी
महिलाओं के लिए रोडवेज प्रशासन का फैसला
महिलाओं को रोडवेज बसों की कमान सौंपने की तैयारी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
नैमिष नगर योजना के दूसरे फेज का लेआउट तैयार
LDA बोर्ड बैठक में एक सप्ताह बाद आएगा प्रस्ताव
दूसरे चरण में नए भूखंडों का पंजीकरण खुलेगा करीब 4100 एकड़ में विकसित हो रही योजना पंजीकरण 24 अक्टूबर तक चलेगा दूसरे चरण का लेआउट बोर्ड से पास कराया जाएगा
पूरी योजना में 20 हजार से अधिक भूखंड विकसित होंगे
दो महीने के भीतर नए पंजीकरण खोलने की तैयारी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
कैसरबाग जिला कचहरी के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलेगा
25 अक्टूबर को नगर निगम की टीम करेगी कार्रवाई
हाईकोर्ट ने वकीलों की अपील खारिज की
अवैध चैंबर सर्वे में किए गए थे चिह्नित
हाईकोर्ट ने बचे अवैध चैंबर हटाने का आदेश दिया
11 अक्टूबर की कार्रवाई आपत्तियों के चलते टाल दी गई थी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
एल्डेको उद्यान-2 स्थित मकान में लगी आग
दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास आद्या विला में हादसा
पीजीआई और सरोजनीनगर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
मकान के भूतल पर आग ने लिया विकराल रूप
दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर पाया काबू
घरेलू सामान और स्कूटी जलने से हुआ नुकसान
आग में कोई जनहानि नहीं, सभी लोग सुरक्षित
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी

केंद्रीय कार्यालय में मायावती के निर्देशन में पेपर वर्क भी देखेंगे ईशान आनंद

आकाश आनंद के हाथ में चुनाव प्रचार की कमान

आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर में करेंगे रैली

20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा में आकाश आनंद की रैली

29 नवंबर को कानपुर में आकाश आनंद की रैली

26 नवंबर को पंजाब में विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे आकाश आनंद

6 दिसंबर को हरिद्वार में जनसभा करेंगे आकाश आनंद
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
समिट बिल्डिंग के टकीला क्लब पर आबकारी विभाग का छापा
क्लब में ग्राहकों को अवैध शराब परोसने का मामला आया सामने
छापेमारी में शराब की 23 बोतलें, बीयर के 53 कैन बरामद
शराब की बोतलों और बीयर कैन पर बारकोड मिले नकली
कम कीमत पर शराब खरीदकर ज्यादा मुनाफा कमाने का खेल
आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद पाल बघेल की तहरीर पर FIR दर्ज
क्लब मालिक समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विभूतिखंड पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
पुराने लखनऊ में ऐतिहासिक इमारतों के आसपास देर रात भारी भीड़
देर रात खुली दुकानों बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम
रास्ता ब्लॉक होने से आसपास के निवासी परेशान
देर रात तक युवाओं का रहता है हुड़दंग
सड़क पर भीड़भाड़ से आवागमन में भारी परेशानी
ऐतिहासिक इमारतों के आसपास अव्यवस्था से लोग परेशान
ठाकुरगंज के सतखंडा पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
22 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव
दोपहर 12.30 बजे जौहर विवि में लैंड करेगा हेलीकॉप्टर
12.45 बजे जिला जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
जेल से निकलकर आजम खान के घर जाएंगे अखिलेश
तंजीन फातिमा और बेटे अदीब खान से करेंगे मुलाकात
अखिलेश के दौरे को लेकर रामपुर में सियासी हलचल
2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
पुलिस को श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली- सूत्र
श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम आगरा रवाना
आगरा सदर इलाके में मिली श्रद्धा की आखिरी लोकेशन
लखनऊ से आगरा तक टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले जा रहे
आगरा पुलिस से भी लखनऊ पुलिस ने मांगी मदद
शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी श्रद्धा, रविवार सुबह शहर छोड़ा
अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की
शहर छोड़ने के बाद श्रद्धा का वीडियो बयान हुआ था जारी
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलने का शक
लखनऊ पहुंचने के बाद श्रद्धा कहां रुकी, पुलिस कर रही जांच
श्रद्धा को गिरफ्तार नहीं कर पाने पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई
इंस्पेक्टर, डीसीपी और एसीपी पर कार्रवाई, तलाश अब भी जारी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
विजयदशमी पर बड़े संस्थानों की OPD बंद
PGI, लोहिया संस्थान और KGMU में नहीं मिलेगी OPD
आज सार्वजनिक अवकाश के चलते सेवाएं रहेंगी बंद
तीनों संस्थानों में इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत चलती रहेंगी
बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में OPD चलेगी
सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी
सुबह 11 बजे तक ही मरीजों के पर्चे बनेंगे
महानगर भाऊराव देवरस अस्पताल में भी ओपीडी संचालित होगी
डफरिन और झलकारीबाई अस्पताल में भी मरीजों को राहत
प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक रहेंगे बंद
सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों जैसी जारी रहेंगी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
कांग्रेस ने यूपी की सीटों पर तैयारी तेज की
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति तैयार
प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश नेताओं की अहम बैठक हुई
दिल्ली में सोमवार को हुई चुनावी रणनीति पर चर्चा
वरीयता वाली सीटों को लेकर नेताओं ने मंथन किया
कांग्रेस यूपी में करीब 200 सीटों पर लड़ना चाहती- सूत्र
समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय है
गठबंधन में सपा कितनी सीटें देगी, तय नहीं
कांग्रेस अपनी मजबूत सीटों पर दावेदारी करेगी
बैठक में राजेंद्र पाल गौतम भी रहे मौजूद
आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद भी शामिल
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन किट भरकर रवाना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर राहत अभियान विधायक डॉ. नीरज बोरा और केपी सिंह मौजूद फैजुल्लागंज के दस हजार परिवारों तक पहुंचेगा राशन महर्षि विद्या मंदिर से राहत सामग्री रवाना की गई न्यू दाउदनगर, वैष्णवीपुरम समेत कॉलोनियों में वितरण पीली कॉलोनी, दुर्गापुरी और नंदपुरम में मिलेगी राहत कृष्ण लोक समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरण राशन किट में आटा, चावल, दाल और तेल शामिल चीनी, आलू, प्याज, नमक समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध अक्षय पात्र फाउंडेशन ने उपलब्ध कराईं राशन किट
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
वक्फ में प्रशासक नहीं, वक्फनामे से तय होगा मुतवल्ली
वक्फ न्यायाधिकरण ने सैयद सिब्तैन रिजवी की याचिका स्वीकार की
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दोनों आदेश निरस्त
28 और 29 अप्रैल के आदेश न्यायाधिकरण ने किए निरस्त
वक्फनामे की शर्तों के अनुसार मुतवल्ली नियुक्त करने का निर्देश
परिवार के दावेदारों के दावों पर नए सिरे से होगा विचार
मुतवल्ली नियुक्ति के लिए परिवार की सर्वसम्मति जरूरी नहीं
बार-बार प्रशासक नियुक्त करना वक्फनामे के अनुरूप नहीं
औरंगाबाद जागीर स्थित नवाब अच्छे मिर्जा के वक्फ का मामला
बोर्ड को सभी आवेदनों का विधि अनुसार निस्तारण करने का निर्देश
बोर्ड अध्यक्ष अकेले निर्णय लेने के अधिकारी नहीं थे- न्यायाधिकरण
नियुक्ति विवाद पर बोर्ड बैठक में कोरम और बहुमत जरूरी- न्यायाधिकरण
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ

यूपी के 9 जिलों में 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, लखनऊ में 27 अक्टूबर तक रोक

बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी नहीं होगी शराब की बिक्री, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन का फैसला

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 23 अक्टूबर को नौ जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। चुनाव के मद्देनजर इन जिलों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी शराब की बिक्री नहीं होगी।
वहीं, राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि के दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
बाजारखाला में जुए के अड्डे पर छापा
मकान में जुआ खेलते हुए 16 अभियुक्त गिरफ्तार नन्दाखेड़ा मिलएरिया में चल रहा था जुए का अड्डा मौके से एक लाख 27 हजार 150 रुपये बरामद 52 ताश के पत्ते और तीन गड्डियां भी बरामद अंकित वर्मा के मकान में जुआ खिलाने का आरोप पुलिस की घेराबंदी में भागने की कोशिश नाकाम बाजारखाला पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को पकड़ा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
LDA इंजीनियर का वायरल वीडियो मामला
अवैध निर्माण के नाम पर लेनदेन का आरोप
वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराएगा LDA
LDA वीसी ने जांच समिति गठित की
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बनी समिति
प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान और देवांश त्रिवेदी समिति में शामिल
अधिशासी अभियंता मनोज सागर भी समिति के सदस्य
लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव को सदस्य संयोजक बनाया गया
समिति एक सप्ताह में VC को रिपोर्ट सौंपेगी
ZO एम सिंह और JE राहुल विश्वकर्मा पर आरोप
जांच में वीडियो की सत्यता और तथ्यों को परखा जाएगा
जांच रिपोर्ट के बाद LDA में बड़ी कार्रवाई संभव
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
राजधानी लखनऊ के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश

नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

सभी बोर्ड के स्कूल कल बंद रखने का निर्देश

विधान परिषद चुनाव मतदान के चलते स्कूलों में कल का अवकाश घोषित
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
कांग्रेस मुख्यालय में अशफाक उल्ला खां की जयंती मनाई गई
प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाए
अशफाक उल्ला खां का साहस और बलिदान प्रेरणास्रोत- मोना
उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल- मोना
काकोरी रेल एक्शन के शताब्दी वर्ष का किया जिक्र
नौ अगस्त 1925 को काकोरी रेल एक्शन अंजाम दिया गया- मोना
इस मामले में 26 क्रांतिकारियों को आरोपी बनाया गया था- मोना
अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल भी शामिल थे- मोना
ठाकुर रोशन सिंह को भी फांसी की सजा सुनाई गई- मोना
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युवाओं को संघर्ष की प्रेरणा दी
कार्यक्रम में सांसद तनुज पुनिया समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ मंडल के 135 रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जनसंवाद आयोजित डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने यात्रियों से बातचीत की लखनऊ स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया अर्चना एक्सप्रेस के एसी और सामान्य कोचों में संवाद यात्रियों से सफाई संबंधी समस्याएं और सुझाव जाने अयोध्या धाम और वाराणसी जंक्शन पर भी जागरूकता अभियान काशी, प्रयाग, सुल्तानपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर जनसंवाद रायबरेली, अमेठी, उन्नाव और बाराबंकी में भी कार्यक्रम रेलवे अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति यात्रियों को जागरूक किया
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
नक्शा पास कराने के लिए लोग परेशान
LDA में 359 एनओसी के मामले लंबित पड़े
पांचों तहसीलों से NOC नहीं मिलने पर अटके नक्शे
LDA ने पांचों तहसीलों के SDM को भेजा पत्र
सदर तहसील में सबसे ज्यादा 142 एनओसी लंबित
मलिहाबाद में 89 और मोहनलालगंज में 72 मामले लंबित
BKT तहसील में 43 एनओसी जारी होना बाकी
सरोजनीनगर तहसील में 13 NOC लंबित
NOC नहीं मिलने से मानचित्र स्वीकृति में देरी
शासन के निर्देशों के बावजूद समय पर नहीं हो रहा काम
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन महंगा होगा
LDA ने सभागार और बैंक्वेट हॉल का किराया बढ़ाया
नई दरें लागू, एक लाख रुपये से अधिक बढ़ोतरी
प्रतिष्ठान के छह सभागार और बैंक्वेट हॉल महंगे हुए
आईजीपी को संवारने पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च
सभागारों में साउंड और सामान्य लाइटिंग की सुविधा मिलेगी
LDA ने सुविधाएं बढ़ाकर किराया बढ़ाने का फैसला लिया
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ में डेंगू के 22 नए पॉजिटिव मरीज मिले इंदिरानगर और अलीगंज में पांच-पांच मरीज मिले चंदरनगर में पांच, चिनहट में दो मरीज मिले फैजुल्लागंज के 110 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया मिल्लतनगर और कृष्णलोक नगर में दवाएं वितरित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 63 लोगों को उपचार दिया फैजुल्लागंज में 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती की गई डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूक किया
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
दो टाटा मैजिक गाड़ियों में आग लगी
अमीनाबाद के मॉडल हाउस में पहली गाड़ी जली
तारक मुखर्जी रोड पर हुई घटना
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई
उदयगंज में कैंट रोड स्थित गुप्ता बेकरी के पास आग
सीएनजी टाटा मैजिक में लगी आग पर पाया काबू
दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
शहरों में भी बंदरों को पकड़ेगा वन विभाग
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुआ फैसला
बंदर पकड़ने में नगर निकाय वन विभाग की मदद करेंगे
वन विभाग को बंदर पकड़ने के लिए बनाया गया नोडल विभाग
स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने जारी किए निर्देश
बंदरों की आबादी जानने के लिए देहरादून संस्थान से संपर्क
बंदरों के प्रबंधन में पशु कल्याण बोर्ड से लिया जाएगा परामर्श
बंदरों के पुनर्वास के लिए वन विभाग करेगा स्थल चयन
बंदरों के रहने के लिए फलदार पेड़ों का होगा विस्तार
हॉटस्पॉट पर बंदरों को रोकने वाले कूड़ेदान लगाएंगे निकाय
सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध रहेगा
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
नैमिष नगर और वरुण विहार में भूखंडों की मांग
दोनों आवासीय योजनाओं में 4520 भूखंडों के लिए आवेदन
वरुण विहार में उपलब्ध भूखंडों के मुकाबले पांच गुना आवेदन
नैमिष नगर में भूखंडों के लिए चार गुना आवेदन पहुंचे
दोनों योजनाओं में अब तक 20335 लोगों ने कराया पंजीकरण
वरुण विहार के 2847 भूखंडों के लिए 13309 आवेदन
नैमिष नगर के 1673 भूखंडों के लिए 7026 आवेदन
24 सितंबर से दोनों योजनाओं में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
24 अक्टूबर को दोनों योजनाओं में बुकिंग प्रक्रिया होगी पूरी
मांग बढ़ने पर नए भूखंडों का पंजीकरण शुरू कराने की तैयारी
नवंबर में ही भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी कराने की योजना
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के बीच हुआ था झगड़ा घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई पुलिस पूछताछ में झगड़े की बात आई सामने झगड़े के बाद हुई थी पूरी घटना श्रद्धा दुबे की मेड का पुलिस ने दर्ज किया बयान पड़ोसियों के बयान भी पुलिस ने किए दर्ज शिवा के गिरने पर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाने में की मदद दोनों को करीब से जानने वालों के बयान भी दर्ज
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर का मामला
नेता राकेश चौधरी ने लगे पोस्टर फाड़े
कहा सपा को बदनाम करने की साजिश
लखनऊ के अलग अलग चौराहों पर लगे थे विवादित पोस्टर
बैकुंठ धाम रोड पर लगे पोस्टर राकेश चौधरी ने फाड़े
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट
पश्चिमी डीसीपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
पुलिस ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने के निर्देश
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: *मतदान अपडेट*
*क्रमिक प्रतिशत (अपराह्न 04:00 बजे)*

*लखनऊ खण्ड स्नातक*
1. खीरी-44.32
2. हरदोई-39.65
3. सीतापुर-41.04
4. लखनऊ-34.51
5. बाराबंकी-40.03
6. रायबरेली-40.23
7. प्रतापगढ़-31.24

*लखनऊ खण्ड शिक्षक*
1. खीरी-62.89
2. हरदोई-52.21
3. सीतापुर-57.87
4. लखनऊ-43.72
5. बाराबंकी-56.37
6. रायबरेली-63.14
7. प्रतापगढ़-49.12
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
लखनऊ में डेंगू के 13 नए मरीज मिले
इंदिरानगर में डेंगू के पांच नए मरीज मिले
चंदरनगर में डेंगू के चार मरीज मिले
अलीगंज और रेडक्रॉस में दो-दो मरीज मिले
मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने को पानी जमा न होने दें- CMO
कूलर टंकी और बर्तनों में पानी ढककर रखें- CMO
डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें-CMO
बुखार आने पर खुद दवा न लें, डॉक्टर से मिलें-CMO
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर हुआ मतदान
शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया
सात जिलों में स्नातक सीट पर 38.72 प्रतिशत मतदान
शिक्षक निर्वाचन सीट पर औसतन 55.76 प्रतिशत मतदान
स्नातक निर्वाचन में खीरी जिले में सबसे ज्यादा मतदान
खीरी में स्नातक सीट पर 44.32 प्रतिशत मतदान
शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली जिले में सर्वाधिक मतदान
रायबरेली में शिक्षक सीट पर 63.14 प्रतिशत मतदान
दोनों सीटों पर प्रतापगढ़ जिले में सबसे कम मतदान
प्रतापगढ़ में स्नातक सीट पर 31.24 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ में शिक्षक सीट पर 49.12 प्रतिशत मतदान
राजधानी लखनऊ में दोनों सीटों पर कम मतदान
लखनऊ में स्नातक सीट पर 34.51 प्रतिशत मतदान
लखनऊ में शिक्षक सीट पर 43.72 प्रतिशत मतदान
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
लखनऊ में डेंगू के 13 नए मरीज मिले
इंदिरानगर में डेंगू के पांच नए मरीज मिले
चंदरनगर में डेंगू के चार मरीज मिले
अलीगंज और रेडक्रॉस में दो-दो मरीज मिले
मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने को पानी जमा न होने दें- CMO
कूलर टंकी और बर्तनों में पानी ढककर रखें- CMO
डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें-CMO
बुखार आने पर खुद दवा न लें, डॉक्टर से मिलें-CMO
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
LDA की ओटीएस योजना को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
ओटीएस योजना के तहत अब तक 1567 आवेदन प्राप्त हुए
बकायेदारों की मदद के लिए एलडीए ने हेल्प डेस्क बनाई
हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन आवेदन में भी मिल रही मदद
इस बार मानचित्र और शमन मानचित्र के बकायेदारों को राहत
पात्र बकायेदार 15 दिसंबर 2026 तक कर सकेंगे आवेदन
ओटीएस में डिफॉल्ट अवधि के दंड ब्याज से पूरी छूट
आवेदन जमा होने के तीन महीने में होगा निस्तारण
30 दिन में पूरी रकम जमा करने पर दो प्रतिशत छूट
50 लाख से अधिक बकाया तीन किस्तों में जमा होगा
फोन कॉल, मैसेज और ईमेल से दी जा रही योजना की जानकारी
LDA VC प्रथमेश कुमार ने पात्रों से लाभ उठाने की अपील की
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
अहलेबैत यूथ काउंसिल के गठन का ऐलान
छोटा इमामबाड़ा स्थित ट्रस्टी रूम में हुई अहम बैठक
कई उलमा की सहमति से गठित हुई नई कमेटी
औक़ाफ़ की सुरक्षा और अनियमितताओं के खिलाफ उठेगी आवाज़
मौलाना कल्बे जवाद ने एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की
वक्फ के मुद्दे पर जल्द बड़े जनशक्ति प्रदर्शन का होगा ऐलान
मौलाना सैफ़ अब्बास ने मौलवियों के इस्तीफे का प्रस्ताव रखा
हर वक़्फ़ की निगरानी के लिए पांच अंजुमनों की व्यवस्था का सुझाव
मौलाना रज़ा हुसैन ने सामूहिक निगरानी व्यवस्था पर जताई सहमति
कल्बे सिब्तैन नूरी ने ईमानदार लोगों को कमेटी में शामिल करने पर दिया जोर
औक़ाफ़ की हिफ़ाज़त के लिए समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
ठाकुरगंज पुलिस ने वाहन चोर अभिषेक दीक्षित को गिरफ्तार किया चोरी की स्कूटी बरामद, एक बाल अपचारी संरक्षण में बालागंज के ग्रीन अपार्टमेंट से स्कूटी चोरी हुई थी CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता मूसाबाग खंडहर के पास से आरोपी की गिरफ्तारी हुई आरोपी की निशानदेही पर सफेद स्कूटी बरामद की गई चोरी के मुकदमे में कई धाराएं बढ़ाई गईं ठाकुरगंज पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
सर्दियों में सड़क हादसे रोकने को यूपीडा अलर्ट
यूपीडा ने पांच एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा तैयारियां शुरू कीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर होंगे विशेष सुरक्षा इंतजाम
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे से निपटने की तैयारी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी लागू होंगे इंतजाम
गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए विशेष तैयारी
31 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश
एक नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी स्पीड लिमिट
कोहरे के दौरान वाहनों की गति सीमा घटाई जाएगी
नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
कोहरा गश्ती दल तैनात होंगे, आपातकालीन सेवाएं होंगी मजबूत
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
प्राचीन मनका निर्माण कार्यशाला का समापन
छतर मंजिल परिसर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हड़प्पाकालीन मनका निर्माण तकनीक पर दिया गया प्रशिक्षण
कार्यशाला में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
150 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए मिला अवसर
मनका निर्माण की ग्राइंडिंग और पॉलिशिंग तकनीक सिखाई गई
अनवर हुसैन शेख सहित तीन प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण
विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने खुद सीखी निर्माण तकनीक
प्राचीन शिल्प परंपराओं की बारीकियों से रूबरू हुए प्रतिभागी
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय ने आयोजित की कार्यशाला
[23/10, 20:58] +91 93366 72487: लखनऊ
लखनऊ समेत 7 शहरों में संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी
आवास विकास परिषद खाली संपत्तियों को नीलामी में बेचेगा
आवासीय, व्यावसायिक और शैक्षिक संपत्तियों की होगी नीलामी
4 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इच्छुक लोग
5 नवंबर को आयोजित होगी संपत्तियों की ई-नीलामी
लखनऊ की विभिन्न आवासीय योजनाओं में संपत्तियां उपलब्ध
अवध विहार योजना में खाली भूखंडों की होगी बिक्री
इंदिरा नगर, आम्रपाली और वृंदावन योजना में भी संपत्तियां
राजाजीपुरम, विकार और इंदिरा नगर विस्तार में भी मौका
डायमंड डेयरी योजना की संपत्तियां भी नीलामी में शामिल
दशहरा-दीपावली पर नई बड़ी आवासीय योजना नहीं ला सका परिषद
मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर में भी नीलामी

Taza Khabar