*लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 140 कैमरों से निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर कटेगा चालान।*
लखनऊ-अयोध्या के 124 किमी लंबे हाईवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक निगरानी के लिए कुल 140 कैमरे लगाए जाएंगे।
20 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे हर करीब 6 किमी पर लगाए जाएंगे, जो ओवरस्पीड वाहनों की नंबर प्लेट पहचानकर चालान की कार्रवाई में मदद करेंगे।
छोटे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी/घंटा और बड़े वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा निर्धारित है।
120 PTZ कैमरे हाईवे पर ट्रैफिक, हादसे, जाम और अन्य बाधाओं की निगरानी करेंगे।
वाहन चालकों को ट्रैफिक चेतावनी, रास्ते की स्थिति और जरूरी सूचनाएं देने के लिए 12 LED डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
कैमरे रडार/लिडार जैसी तकनीक से वाहनों की गति माप सकेंगे। पूरी व्यवस्था फरवरी 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है।
More Stories
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
इलहाबाद 23 अक्टूबर 26*UP प्रधानाध्यापक भर्ती 2026: 1,172 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी! 🎯