मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 9अक्टूबर 24 *पूर्वांचल प्रसिद्ध विजयादशमी मेला की तैयारियों पर चर्चा*
मीरजापुर। श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री पंचमुखी महादेव जी
मन्दिर के सत्संग हाल में बुधवार, 9 अक्टूबर को हुआ। बैठक में शरष 1979 से अनवरत लगने वाले पूर्वांचल प्रसिद्ध विजयादशमी मेला की तैयारियों पर चर्चा हुई।
साथ ही पत्रकार साथियो का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष
अमित श्रीनेत ने कहाकि इस वर्ष विजयादशमी का मेला नव्य-भव्य और ऐतिहासिक होगा। शानदार
लाइटिंग के साथ श्री रामदरबार एवं पंचमुखी महादेव का अद्वितीय श्रृंगार होगा। साथ ही श्री तिरूपति बाला जी एवं विन्ध्य कारीडोर की झॉकी आकर्षण का केन्द्र होगा।
इसके साथ ही गंगा जमुना सरस्वती, राधा कृष्ण हरियाली झांकी, मटकी सहित गरबा नृत्य, कालिया मर्दन सहित एक दर्जन से अधिक झांकी का नयनाभिराम कर सकेंगे।
सभी सदस्यों का आह्वान करते हुए तन-मन-धन से लगने का अनुरोध किया। महामंत्री संतोष कुमार ऊमर ने कहाकि शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 को रात्रि आठ बजे से लगने वाले विजयादशमी मेला में गेट, स्टॉल एवं मीना बाजार को भव्य रूप प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही विशाल देवी जागरण का आयोजन रविवार, 13 अक्टूबर को रात्रि नौ बजे से प्रातः 5 बजे तक होगा। जिसमे जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक को कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष गौरव ऊमर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक मे प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता, हेमंत सिंह, विमलेश अग्रहरि, अमरेश मिश्र, बृजेश गुप्ता, जाह्नवी कसेरा, बद्री अग्रहरि, समर शर्मा, अमित कसेरा, विपिन कुमार पुजारी शामिल रहें।
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*