अयोध्या10अक्टूबर24*दुर्गा पूजा चरम पर। देर रात कमिश्नर और आईजी रेंज ने महानगर के कई दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा।
ग्रामीण क्षेत्र में भी अब शुक्रवार तक ही मां के पट खुलेगे, शनिवार को मां की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग के जवान और अन्य पैरा मिलिट्री के जवान व महिला अधिकारियों की तैनाती।*
DM चंद्र विजय सिंह और ssp राज करन नायर के अलावा क्षेत्रीय sdm, co, तहसीलदार/ नायब तहसीलदार, प्रभारी थाना/चौकी सहित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी निरीक्षण करते हुए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की कर रहे निगरानी।
पूरे जिले में मां के पंडालों और बाजारों में जय माता की उदघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देर रात तक बाजारों में लोग मां के दर्शन पूजन को उमड़ रहे है।
*बुधवार से महानगर में रूट डायवर्ट हो गया है, गुरुवार और शुक्रवार को भरी भीड़ आने के अनुमान से ही नाका बाईपास से वाहनों की इंट्री शहर में बंद है इसके अलावा कई स्थानों पर बैरिकेटिंग करके भीड़ को नियंत्रित करने का काम पुलिस कर रही है। यातायात पुलिस भी पूरी मुस्तैद*
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*