मथुरा28मई26* थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा दी गई बाईट -*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* अवगत कराना है कि आज दिनांक 28.05.2026 को थाना हाईवे क्षेत्र में गांव महोली पड़ता है। यहां दो पक्षों के बीच आज विवाद हुआ जिसके बाद इनके मध्य फायरिंग हुई इसमें छह लोगों के चोट आई है और छह लोग हिरासत में लिए गए हैं । सीसीटीवी फुटेज इत्यादि संकलित किये जा रहे है। जिसमें कि स्पष्ट रूप से जो लोग भी फायरिंग कर रहे हैं वो दिख रहे हैं । कुछ अवैध असलाह (हथियार) भी बरामद कर लिए गए हैं । इन छह लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और पुलिस के तरफ से इसमें मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है । गंभीर और कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए इन सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी । जानकारी करने पर यह बात प्रकाश में आई कि इनके बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था उसको लेकरके कसीदगी के चलते आज यह घटना घटित हुई है इसमें विस्तृत जांच भी की जा रही है कि पहले जो झगड़ा हुआ उसमें पुलिस को क्या सूचना दी गई और इस पर क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई ? इसमें यदि कोई पुलिसकर्मी का दोष पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी । यह भी संज्ञान में आया है कि कल मोटरसाइकिल टकराने को लेकर के झगड़ा हुआ और प्रतिस्पर्धा थी कि कौन यहां पर भंडारा लगाएगा । इसी बात को लेकर के इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और फिर फायरिंग हुई है। हम लोग के पास जैसा मैंने बताया सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज मौजूद हैं । जिनके आधार पर छह चिन्हित लोगों को हिरासत में ले लिया गया है शेष की भी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है और शीघ्र उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा ।
*बाईट- श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।*

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*