बांदा28 अगस्त 26*12साल बाद बांदा में मिला घर से लापता भाई,वीडियो कॉल पर पहचानते ही छलक पड़े आंसू*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बदौसा/बांदा।करीब 12 साल पहले घर से नाराज होकर निकला असम का युवक अचानक बांदा में मिल गया। बदौसा पुलिस ने इंटरनेट के माध्यम से असम पुलिस से संपर्क कर युवक के परिजनों का पता लगाया।इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उसकी पहचान कराई गई।भाई ने वीडियो कॉल पर देखते ही उसे अपना भाई बताया।पुलिस के अनुसार,25 अगस्त की शाम बदौसा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम फतेहगंज तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपना नाम-पता और निवास स्थान स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।पूछताछ में उसने अपना नाम मो. सफीउर्रहमान पुत्र हुसैन अली निवासी बोंगाईगांव,असम बताया। जानकारी संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी पहचान की पड़ताल शुरू की।इंटरनेट के माध्यम से असम के संबंधित थाना क्षेत्र से संपर्क किया गया।असम पुलिस की मदद से युवक के भाई शुजाउल हक से संपर्क हुआ।पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए सफीउर्रहमान को उसके भाई के सामने पेश किया।स्क्रीन पर देखते ही शुजाउल हक ने उसकी पहचान अपने करीब 12 साल पहले घर से लापता हुए भाई के रूप में कर दी।परिजनों के अनुसार, सफीउर्रहमान करीब 12 वर्ष पहले घर से नाराज होकर चला गया था।इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।परिवार ने काफी तलाश की,लेकिन सफलता नहीं मिली।इतने लंबे समय बाद उसके बांदा में मिलने की जानकारी से परिजनों में खुशी का माहौल है।पुलिस ने पहचान की पुष्टि के लिए युवक की फोटो और वीडियो भी परिजनों को भेजे।पहचान होने के बाद परिजन उसे लेने के लिए बांदा आने की तैयारी कर रहे हैं।पुलिस के अनुसार,मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*