हरदोई28मई26*आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन तक बाधित रह सकती है आपूर्ति*
पिहानी हरदोई *सोमवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। राभा बिजली घर से जुड़े विभिन्न फीडरों पर लगभग 200 बिजली के खंभे टूट गए, जबकि दर्जनों ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है और अगले पांच दिनों तक सप्लाई बहाल होने की संभावना नहीं जताई जा रही है।
नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम से बहाल कर दी गई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में हालात अभी सामान्य होने में समय लगेगा। विभागीय कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राभा बिजली घर की मुख्य लाइन 48 घंटे के भीतर बुधवार शाम चालू होने की उम्मीद है, लेकिन फीडरों पर हुए भारी नुकसान के कारण गांवों तक आपूर्ति पहुंचाने में अभी कई दिन लग सकते हैं।
सबसे अधिक नुकसान सहादत नगर फीडर पर हुआ है, जहां करीब 72 बिजली पोल टूट गए। इसके अलावा जहानीखेड़ा फीडर पर लगभग 27, अब्दुल्ला नगर फीडर पर 29 तथा अन्य फीडरों पर भी बड़ी संख्या में खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइनें टूट गईं और ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य लगातार जारी है और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*