मथुरा28मई26 *महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर द्वारा दी गई बाइट*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोप है कि पुलिस के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है । लेकिन इस संबंध में मेरे द्वारा जांच की गई तो पाया गया कि शेरगढ़ में कैलाश नाम का व्यक्ति है जो राल का रहने वाला है। इसके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा स्थानीय थाने पर पंजीकृत है जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमे की पैरवी ना की जाए इसलिए कैलाश के द्वारा वादी पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है । इस सम्बन्ध में थाना शेरगढ़ पर एक और मुकदमा जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया है। थाना शेरगढ़ पुलिस दिनांक 27-28.05.2026 की रात्रि को इसी के सम्बन्ध अभियुक्त को पकड़ने हेतु दबिश देने गई थी लेकिन मुल्जिम को पहले उसके परिजनों द्वारा भगा दिया गया था और यह महिला जो पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रही है मुल्जिम की पत्नी है यह गिर गई जिस कारण इसके चोट आई है । फिर भी मेरे द्वारा इस सम्बन्ध में एक जांच की जा रही है । पुलिस के द्वारा महिला के साथ कोई मारपीट नहीं की गई हैं ।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*