बांदा 28 अगस्त 26*में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन,कल भी कई गांवों में मनाया जाएगा पर्व*
**भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में कजलिया विसर्जन की परंपरा निभाई गई*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे बांदा जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सुबह से ही त्योहार की रौनक दिखाई दी।बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की,जबकि भाइयों ने उपहार भेंट कर आजीवन रक्षा का वचन दिया।जनपद के विभिन्न गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं और बहनों ने कजलिया लेकर तालाबों व जलाशयों में पहुंचकर कजलियों का विसर्जन किया। इसके बाद घर लौटकर राखी बांधने की रस्म पूरी की गई। घर-घर मिठाइयां बांटी गईं तथा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।रक्षाबंधन के चलते बांदा नगर सहित अतर्रा, बबेरू,नरैनी,पैलानी, तिंदवारी,जसपुरा और कमासिन क्षेत्र के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही।राखी,मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।कई परिवारों में दूर रह रहे भाई-बहन भी एक-दूसरे से मिलने पहुंचे।पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपने आंचल का कपड़ा बांधकर उनकी रक्षा की थी।इसी प्रेम और विश्वास के प्रतीक के रूप में रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने की परंपरा प्रचलित है।
कल भी कई गांवों में मनाया जाएगा रक्षाबंधन
बांदा जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार शनिवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।ऐसे गांवों में राखी बांधने,कजलिया विसर्जन और पारिवारिक मिलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिससे ग्रामीण अंचलों में त्योहार का उत्साह दूसरे दिन भी बना रहेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….