मथुरा 20 जुलाई 26* फर्जी बैनामा कर 75 लाख की ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण ( मुख्य आरोपी व बिचौलिया) को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2026 को समय 09.50 बजे अभियुक्त 1.उम्मेद उर्फ उमेशचन्द को ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को उसके मस्कन से व 2. अभियुक्त दुर्गाप्रसाद पुत्र नानिगाराम निवासी ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को उसकी दुकान से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन के मु0अ0सं0 316/2026, धारा 318(4), 338, 336(3),340(2),352,351(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना गोवर्धन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24.06.2026 को मुकद्दमा वादी की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा अपनी सारी जमीन बेचने के बाद यह जानते हुये कि कोई जमीन बेचने को बकाया नहीं है के बावजूद अभि0गण द्वारा प्लाट बेचने का झाँसा देकर वादी के नाम में फर्जी व कूटरचित बैनामे बनाकर यह जानते हुए कि बैनामा फर्जी व कूटरचित हैं, उसे असल के रूप में प्रयोग करते हुए दिनांक 11.09.2025 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय, मथुरा में पेश कर छल, कपट, धोखाधड़ी एवं बेईमानी से पंजीकृत कराया व गाली गलौज कर धमकी दी । इस सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 316/2026 धारा 318(4),338,336(3),340(2),352,351(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण द्वारा खसरा संख्या 381, ग्राम गांठौली की भूमि को पूर्व में विभिन्न व्यक्तियों के पक्ष में विक्रय किए जाने के बावजूद शेष भूमि न होने की जानकारी होते हुए भी वादी एवं उसके भाइयों के पक्ष में पुनः 276.46 वर्गमीटर भूमि का बैनामा निष्पादित कर दिया गया । इस दौरान लगभग 75 लाख का सौदा कर वादी पक्ष से 56.20 लाख नकद तथा 13.80 लाख चैक के माध्यम से अभियुक्तगणो द्वारा प्राप्त किए गए । विवेचना में प्राप्त प्रमाणित बैनामों, राजस्व अभिलेखों एवं गवाहों के बयानों से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गाप्रसाद ने सम्पूर्ण सौदे में मध्यस्था की भूमिका निभाते हुए वास्तविक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अभियुक्तों के साथ मिलकर कूटरचित बैनामा कराने में सहयोग किया तथा कमीशन प्राप्त किया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.उम्मेद उर्फ उमेशचन्द पुत्र हरचन्दी निवासी ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष
2.दुर्गाप्रसाद पुत्र नानिगाराम निवासी ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 43 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
अभियुक्त उम्मेद उर्फ उमेशचन्द को उसके मस्कन ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, दिनांक 20.07.2026 समय 09.50 बजे व अभियुक्त दुर्गा प्रसाद को उसकी दुकान ग्राम गांठौली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, दिनांक 20.07.2026 समय 10.05 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 316/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना गोवर्धन जिला मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन, मथुरा ।
2.उ0नि0 शीलचन्द्र गौतम थाना गोवर्धन, मथुरा ।
3.उ0नि0 महेश यादव थाना गोवर्धन, मथुरा ।
4.है0का0 579 प्रभाकर कुमार, थाना गोवर्धन, मथुरा ।
5.का0 2248 मौ0 शाकिर थाना गोवर्धन, मथुरा ।
6.रि0का0 979 नेहा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
जयपुर21जुलाई26*माननीय मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
बिहार21जुलाई26*”मर्दों से मुझे नफरत है,” पुरुष विरोधी शिक्षिका साक्षी झा को सरकार ने किया निलंबित।*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………