*मथुरा 20 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION- थाना हाईवे जनपद मथुरा*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादी की नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना हाईवे जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2020 धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में आज दिनांक 20.07.2026 को मा0 न्यायालय स्पेशल पोक्सो मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सुखदेव उर्फ सोनू पुत्र बच्चू सिंह निवासी नौगांव थाना हाईवे जनपद मथुरा को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

More Stories
नई दिल्ली21 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
उत्तर प्रदेश21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………!!*
नई दिल्ली21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*