जयपुर21जुलाई26*माननीय मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
जयपुर, 21 जुलाई 2026*श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति, ग्राम ताला, तहसील जमवारामगढ़ (जिला जयपुर) द्वारा आगामी 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह के आमंत्रण पत्र (पोस्टर) का विमोचन आज राजस्थान सरकार के माननीय पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय को समारोह का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। मंत्री महोदय ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए गौसेवा को भारतीय संस्कृति और समाज की अमूल्य धरोहर बताया।
समिति ने जानकारी दी कि 26 जुलाई 2026 (रविवार) को श्री बाणगंगा गौशाला परिसर में भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सान्निध्य, गौ-पूजन, हवन, भजन-कीर्तन, महाप्रसादी तथा गौसेवा से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति के पदाधिकारी मनीष बन्दावल, प्रिया मोदी, सुरेश चौधरी, ओम शंकर गुर्जर एवं जीतू गुर्जर उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय का पुष्पगुच्छ एवं आमंत्रण पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समिति ने क्षेत्र के समस्त गौभक्तों, समाजसेवियों एवं आमजन से 26 जुलाई को आयोजित इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गौसेवा के इस महाअभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।
निवेदक
श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति
ग्राम ताला, तहसील जमवारामगढ़
जिला जयपुर (राजस्थान)
फोटो कैप्शन (दैनिक भास्कर हेतु)
राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत को श्री बाणगंगा गौशाला सेवा समिति के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण देते हुए समिति के पदाधिकारी। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने समारोह के आमंत्रण पत्र (पोस्टर) का विमोचन किया। फोटो में समिति के पदाधिकारी मनीष बन्दावल, प्रिया मोदी, सुरेश चौधरी, ओम शंकर गुर्जर एवं जीतू गुर्जर उपस्थित हैं।

More Stories
सहारनपुर21जुलाई26*सहारनपुर में मीट प्लांट में गैस रिसाव….,कई महिलाएं की तबीयत बिगड़ी….
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………