बिहार21जुलाई26*”मर्दों से मुझे नफरत है,” पुरुष विरोधी शिक्षिका साक्षी झा को सरकार ने किया निलंबित।*
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षिका साक्षी झा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में दिए गए उनके कथित विवादित बयान के बाद की गई है।
बताया जा रहा है कि शो के दौरान स्वयं को अंग्रेजी शिक्षिका बताने वाली साक्षी झा ने पुरुषों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक शिक्षक से मर्यादित और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। विभाग के अनुसार, इस तरह के बयान शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और सामाजिक सौहार्द के अनुरूप नहीं हैं, इसलिए विभागीय कार्रवाई की गई है।
इस घटना के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षकों की जिम्मेदारी और सामाजिक संवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। मामले को लेकर विभिन्न पक्ष अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

More Stories
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન
औरैया7 सितंबर 26*बिधूना पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव,दिवंगत सपा कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी को दी श्रद्धांजलि।*
पूर्णिया बिहार 6 सितंबर 26 पूर्णिया में 4 करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जप्त / ASP