लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………
➡बहराइच सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा जुबानी हमला बोला है। सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं था, उनका पूरा ध्यान खुद के विकास पर था। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सपा-कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। भारत को रौंदने वाले की याद में मेला लगवाया गया। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में गाजी के नाम पर आयोजन नहीं होना चाहिए। सपा को गाजी मियां के मेले से फुर्सत नहीं थी। गाजी को सबसे खराब मौत महाराजा सुहेलदेव ने दी थी।
➡लखनऊ ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। राजभर ने पूछा कि ये पार्टी है या गैंग? उन्होंने सपा नेताओं पर गरीब, पिछड़ों और दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि अपराध में सपा नेताओं का नाम आता है। उन्होंने सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि सपा समाजवादी नहीं बल्कि सामंती सोच वाली पार्टी है। अखिलेश यादव अपने नेताओं पर लगाम लगाएं, वरना विपक्ष का दर्जा भी खतरे में पड़ सकता है।
➡फतेहपुर युवक का तमंचा लहराकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो दोस्त की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।
➡लखनऊ यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य संपादित किए जाएंगे।
➡दिल्ली दिल्ली पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस ने कील लगे डंडों के इस्तेमाल वाले वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो का कल के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। बिना पुष्टि के जानकारी शेयर न करने की सलाह दी गई है। गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
➡अलीगढ़ दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AMU छात्रों ने प्रदर्शन किया। कैंपस में छात्रों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
➡कौशाम्बी स्कूल का जीना गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। शटरिंग खोलते समय भरभराकर जीना गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर की है।
➡जालौन वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छप्पर में फंदा लगाकर वृद्ध ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला माधौगढ़ के मालवीय नगर का है।
➡फतेहपुर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत हो गई। 2 बंदर गंभीर रूप से झुलस गए। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव का है।
➡आगरा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान बमरौली कटरा से कलेक्ट्रेट के लिए निकले थे। रमाडा होटल के पास पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस दौरान किसान और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।
➡मैनपुरी जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आरोप लगा है। मरीज दवाई की लाइन में घंटों खड़े रहते हैं। पैथोलॉजी लैब का सर्वर नहीं चलता। मामले में CMS डॉ. राज सिंह सफाई देते नजर आए।
➡सुल्तानपुर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। 1450 किलो लहन नष्ट कराया गया है। मामले में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई वल्लीपुर और चुनहा गांव में हुई।
➡अलीगढ़ बड़े भाई पर छोटे भाई की पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। फौजी जेठ पर साड़ी फाड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी फौजी जेठ पर कार्रवाई की है। विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामला बरला थाना क्षेत्र के नगला बलदेव का है।
➡सोनभद्र जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। जिला कारागार गुरमा का संपर्क मार्ग बाधित हुआ है। घाघर नदी का जलस्तर बारिश के कारण बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने PWD पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
➡दिल्ली राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पीएम आवास के बाहर पैदल मार्च और धरना दिया। कांग्रेस ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
➡सीतापुर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन के CEO मनोज सिंह सीतापुर पहुंचे। उन्होंने CM मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन स्कूल और महिला अस्पताल के MMR कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
➡गोरखपुर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि प्रताड़ना के चलते पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तारी गोला क्षेत्र से हुई।
➡श्रावस्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती पहुंचे हैं। सीएम इकौना के टेड़वा महंत सीताद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
➡कानपुर KDA उद्यान विभाग ने जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। विरोध करने पर सपा नेता सुधांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी भी हुई। मामला किदवई नगर सफेद कॉलोनी का है।
➡रायबरेली छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च बछरावां कस्बे में समाप्त हुआ।
➡चित्रकूट निर्माणाधीन पुल में कर्मचारी की मौत हो गई। मंदाकिनी नदी में बन रहे नवीन पुल के निर्माण के दौरान हादसा हुआ। NHAI बांदा की कार्यदायी संस्था काम करा रही थी। मृतक गोपाल के परिजन जांच की मांग कर रहे हैं।
➡कानपुर मारपीट में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। गंगा बैराज मंधना रोड पर शव रखकर हंगामा किया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है।
➡कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस से शातिर चोर गिरफ्तार किया गया है। बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी श्रीपाल को कल्याणपुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।
—————————–

More Stories
सहारनपुर21जुलाई26*सहारनपुर में मीट प्लांट में गैस रिसाव….,कई महिलाएं की तबीयत बिगड़ी….
कानपुर नगर21जुलाई26*पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं सत्यापन की समय-सारिणी जारी*
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8.00 बजे की बड़ी खबरें………