मथुरा 16 सितंबर2025*सांझी कला संस्कृति और श्रद्धा का महोत्सव*
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा।आज ब्रजभूमि पर ठाकुर श्री गोपाल जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में,नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में सांझी संवाद संगोष्ठी एवं प्रदर्शन ब्रज की सांझी प्राचीनता और नवीन कलेवर का आयोजन सम्पन्न हुआ दीप प्रज्वलन और मंगलकारी शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा पदाधिकारियों का पारंपरिक सम्मान किया गया सांझी उत्सव ब्रज की वह अद्भुत कला है जिसमें राधा-कृष्ण की लीलाओं को झांकियों और अलंकरणों के माध्यम से जीवंत किया जाता है आज विद्वानों व कलाकारों ने इसकी प्राचीनता और आधुनिक रूप पर अपने विचार साझा किए
सुंदर झांकियों के दर्शन से भक्तों के हृदय आनंद और भक्ति से भर उठे, मानो स्वयं ब्रज की गलियाँ यहीं जीवंत हो उठी हों यह आयोजन हमें संदेश देता है कि जब परंपरा और नवीनता एक साथ मिलती हैं तो संस्कृति सदैव जीवित और प्रेरणादायी बनी रहती है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल