मथुरा 16 सितंबर2025*गोवर्धन ब्लॉक में भाजपा की पंचायत चुनाव को लेकर बैठक*
संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता पर दिया गया।
*मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से मंगलवार गोवर्धन ब्लॉक स्थित पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष हरीशंकर (राजू) यादव ने की। वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन की मजबूती का आधार हैं। कार्यकर्ता प्रत्येक गांव और परिवार तक पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का कार्य करें।वहीं महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव ने कहा कि चुनाव संगठनात्मक क्षमता की परीक्षा है। हमें बूथ स्तर तक मजबूत कार्ययोजना बनाकर टीम भावना से कार्य करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं उन्होंने कहा
यह चुनाव टीम भावना से लड़ा जाना है।
संगठन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता—सभी मिलकर जब एकजुटता से कार्य करेंगे तो गोवर्धन ही नहीं, पूरे मथुरा महानगर का हर बूथ भाजपा का गढ़ बनेगा।महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा पंचायत चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों का चयन मात्र नहीं है, बल्कि यह संगठन की जड़ों को मज़बूत करने का अवसर है। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बन रहा है, तब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम गांव-गांव तक इन उपलब्धियों को पहुँचाएँ।भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण से जनता के बीच जाएगा, तब न केवल पंचायत चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी, बल्कि संगठन की पकड़ भी और गहरी हो।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा कुंतल भाजपा महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल चुनाव महानगर जिलासंयोजक संजय शर्मा ब्लॉक संयोजक ज्ञानेंद्र राणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
अयोध्या23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछमहत्वपूर्ण खबरें
शाहजहांपुर23अप्रैल26*अदालत ने पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
लखीमपुर खीरी23 अप्रैल 26*सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज का यूपी बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा