भागलपुर बिहार* रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर बिहार 07 अगस्त 2023 *कुलपति ने किया विश्वविद्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण।
भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया।
कुलपति टीएमबीयू के पेंशन शाखा, क्लेम शाखा, एकाउंट्स शाखा, ऑडिट शाखा, कैश शाखा, प्लानिंग शाखा के अलावे परीक्षा विभाग के डिग्री सेक्शन, स्थापना, गोपनीय शाखा, पेंडिंग रूम और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किए।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की। उन्होंने कहा की सभी कर्मी समय पर कार्यालय आएं। सभी कार्य ससमय पूरा करें। कार्य संस्कृति को बेहतर बनाएं। मौके पर उन्होंने कर्मियों को कई निर्देश भी दिए।
वही कुलपति ने परीक्षा विभाग के कई शाखाओं का भी निरीक्षण किए। वीसी ने परीक्षा नियंत्रक डा आनंद कुमार झा से परीक्षा विभाग की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*
पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*