कौशाम्बी 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[25/11, 18:40] +91 98391 01290: *ना लाइसेंस न रजिस्ट्रेशन ना डॉक्टर कुकुरमुत्ता की तरह खुल रहे नर्सिंग होम आम जनता की बन रहे है मौत का कारण*
*रोगी कल्याण समिति की बैठक भी जिले में केवल खानापूर्ति तक सीमित रह गई है रोगी*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का निर्देश हो या फिर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार का निर्देश खुले एवं धज्जियां उड़ाकर कुकुरमुत्ता की तरह नर्सिंग होम खोले जा रहे हैं ना रजिस्ट्रेशन है ना स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण है तमाम नर्सिंग होम के पास योग्य चिकित्सक नहीं है और योग्य फार्मासिस्ट नहीं हैं फिर भी जनपद मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों सहित पूरे जनपद क्षेत्र के विभिन्न कस्बा बाजार चौराहे में कुकुरमुत्ता की तरह नर्सिंग होम खुल रहे हैं जहां इलाज के नाम पर योग्य डॉक्टर नहीं उपलब्ध है कम पढ़े-लिखे लोग आला टांग कर मरीजों की जांच करने बैठ जाते हैं जिन्हें यह तमीज नहीं है की आला छाती में और पीठ में लगाया जाता है और वह पेट में और जाँघ में आला लगाकर जांच करके मरीजों का मर्ज बताते हैं इलाज के नाम पर लाखों जमा कर लेते हैं उल्टी सीधी अनुभवहीनता से दवाई दे देते हैं दवाई खाते ही मरीज की परेशानी बढ़ जाती है कुकुरमुत्ता की तरह खोलें निजी नर्सिंग होम की स्थिति इतनी खराब है कि बिना लाइसेंस के अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा है जहां दवाई देने वाला फार्मासिस्ट नहीं है फिर भी मरीज को दबाए दे दी जाती हैं जो खतरनाक साबित होती है इलाहाबाद से लेकर कौशांबी और फतेहपुर जनपद में सरकारी अस्पतालों में तैनात तमाम सरकारी डॉक्टर और फार्मासिस्ट के नाम का बोर्ड लगा करके जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निजी नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है जिन्हें रोकने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है इलाज में लापरवाही के चलते निजी अस्पतालों में मौत के बाद जब कभी मृतक परिवार के लोगों ने हंगामा किया कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए तो अस्पताल में ताला लगा दिया जाता है प्रचारित कर दिया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही कर दिया लेकिन फिर ताला खोल दिया जाता है जिन अस्पतालों में मौत हो चुकी है उन अस्पतालों का फिर संचालन शुरू हो जाता है उसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरे तरह से ध्रुतराष्ट्र बन जाता है ना उसे कुछ सुनाई देता है ना उसे कुछ दिखाई देता है जिससे मरीज के जीवन पर संकट आ गया है और कौशांबी में बेहतर इलाज की उम्मीद नर्सिंग होम से नहीं लगाई जा सकती है जगह-जगह पर मानक विहीन खोले गए नर्सिंग होम संचालन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करके नियम विरुद्ध चलने वाले नर्सिंग होम को रोकने का प्रयास मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नहीं कर रहा है जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा है रोगी कल्याण समिति की बैठक भी जिले में केवल खानापूर्ति तक सीमित रह गई है रोगी कल्याण समिति में आम जनता और समाज के लोगों को शामिल नहीं किया गया है बल्कि डॉक्टर और सरकारी कर्मचारियों के परिवार को आम जनता बना कर रोगी कल्याण समिति की औपचारिकता निभाई जा रही है जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में है आम जनता ने मांग उठाई कि कुकुरमुत्ता की तरह बिना रजिस्ट्रेशन बिना पंजीकरण और बिना योग्य चिकित्सकों के संचालित होने वाले नर्सिंग होम पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चाबुक कब चलेगा
*
[25/11, 18:42] +91 90050 12271: *भरवारी ईओ राम सिंह का झांसी तबादला,प्रदीप शुक्ल को मिली कमान*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी राम सिंह का झांसी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर प्रदीप शुक्ल को भरवारी की कमान सौंपी गई है।नए ईओ के सामने लंबित विकास कार्य, साफ-सफाई,पेयजल,सड़क और जलनिकासी जैसी समस्याओं के समाधान की चुनौती होगी।
[25/11, 18:53] +91 98391 01290: *मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं शिकायतों के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर हेल्पलाइन नंबर 1950 स्थापित*
*कौशाम्बी।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन दिनाँक 17.11.2026 से अन्तिम प्रकाशन दिनाँक 04 जनवरी, 2027 तक की अवधि के लिए जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर कार्यालय ई०डिस्ट्रिक्ट लैब,कलेक्ट्रेट कैम्पस,मंझनपुर में स्थापित किया गया है। इस डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर का टोल-फ्री 1950 अथवा दूरभाष नं0 232796 है,जो आम नागरिकों के लिए प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक क्रियाशील रहेगा वर्तमान में सम्प्रति चल रहे विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हो तों टोल-फ्री नं० 1950 अथवा दूरभाष नं0 232796 पर प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक काल करके जानकारी शिकायत की जा सकती है।
[25/11, 18:53] +91 90050 12271: *बन्द पड़े सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना खंगाल ले गए घर में रखा सारा कीमती सामान*
*पाटन तोड़कर छत के रस्ते घुसे चोर लगभग आठ लाख रुपए के माल सहित किया हाथ साफ परिवार के लोग गए हुए थे प्रयागराज शादी समाहरोह में सुबह लोगो ने घटना की दी जानकारी*
*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सरजू दास नगर निकट बॉम्बे गेस्ट हाउस के पास घनश्याम कुमार के यहां मंगलवार रात्रि में बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया छत पर लगा पाटन को काटकर घुसे चोरों ने घर में रखा सोने चांदी के जेवरों के साथ नगद एवं कपड़ों पर लगभग आठ लाख के सामनों पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देते हुए भाग खड़े हुए l
पीड़ित घनश्याम कुमार मंगलवार शाम को प्रयागराज स्थित अपने सगे संबंधी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे तभी चोरो को जानकारी हुए कि उक्त घर में ताला लगा हुआ है कोई घर पर नहीं है lयह जानकर चोरों ने नई तकनीक के माध्यम से पीछे से घर पर चढ़ गए और अपनी तकनीक के माध्यम से पाटन को जड़ से उखाड़कर अलग करते हुये छत के रस्ते घर में प्रवेश किया जहां पर घर पर रखी गोदरेज की अलमारी में बहुमूल्य सोने चांदी के जेवर के अलावा नगद रुपए पर हाथ साफ कर दिया lचोरी हुए सामानों में एक लाख बीस हजार नगद सोने की चैन सोने की अंगूठी गले का हार कान की बाली एवं चांदी की पायल तथा कीमती कपड़ों को लेकर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए भागने में सफल हुए l
इतना ही नहीं कुछ माह पूर्व इसी घर के सामने भी लगभग पांच लाख रुपए की चोरी करने में चोर कामयाब हुए थे आज हुई चोरी के बाद पुलिस टीम आई थी जिन्होंने फिंगर प्रिंट एवं डॉग की मदद से तह तक जाने की कोशिश की परंतु कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी lपीड़ित घनश्याम कुमार ने थाना कोखराज में प्रथम सूचना दर्ज करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया है परंतु अभी तक एफ आईं आर लिखी नहीं गाई है lसब मिलाकर पीड़ित सहित मोहल्ले वासियों ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी से घटना का खुलासा करने की मांग की है l
*
[25/11, 19:16] +91 99562 82731: *20 कुंतल प्रतिदिन प्रति केंद्र पर हो रही है सरकारी धान की खरीद*
*आखिर धान खरीद केंद्र में किसानों का सरकार से क्यों उठ रहा भरोसा*
*व्यापारियों ने खरीदा 3:50 लाख कुंतल सरकारी केदो में खरीद हुई 21 हजार कुंतल*
*कौशाम्बी* सरकार द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्रों में किसानों का क्या भरोसा धीरे-धीरे कम हो रहा है धान खरीद केंद्रों के आंकड़े की बात करें तो 25 दिन के बीच 41 धान खरीद केंद्रों में प्रति केंद्र 20 कुंतल प्रतिदिन खरीद का अनुमानित आंकड़ा सरकारी अभिलेखों में उपलब्ध है जो सरकारी खरीद की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है आखिर सरकार की नीतियां खराब हो गई है या फिर धान खरीद केंद्र प्रभारियों की बड़ी तानाशाही है जिससे धान खरीद केंद्रों में किसान धान की उपज बेचने को तैयार नहीं दिखाई पड़ रहा है वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कौशाम्बी जिले में 41 धान खरीद केंद्रों में 62 हजार मैट्रिक टन यानी 6 लाख 20 हजार कुंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया और 01 नवंबर 2026 से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए लेकिन सरकारी धान खरीद केंद्रों में 25 दिन के अंतराल में 21हजार 140 कुंतल यानी 2114.06 मैट्रिक टन ही केवल धान की खरीद हो सकी है सरकारी धान खरीद केंद्रों में धान की खरीद कम होने के पीछे कहां खामियां है यह तो बड़ी जांच का विषय बना हुआ है केन्द्रो मे खरीद अधिकारियों की मनमानी चलती है या किसानों को बेवजह शोषण किया जाता है इन तमाम सवालों का जवाब देने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है इस संबंध में किसानों का कहना है कि धान खरीद केंद्रों में केंद्र प्रभारियों की मनमानी है दलालों की खरीद केंद्रों के भीतर दखल है जिससे किसानों का शोषण होता है डेढ़ किलो प्रति कुंतल अधिक तौल करने का भी आरोप केंद्र प्रभारियो पर है जब किसान अपनी बात दमदारी से कहने की कोशिश करते हैं तो केंद्र प्रभारी द्वारा पुलिस डायल में फोन करके पुलिस बुलाकर किसानों के ऊपर आरोप लगाए जाते हैं लेकिन उसके बाद भी किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है जिससे केंद्र प्रभारी के आतंक से किसान मजबूर हो गया है
*बढ़िया उत्पादन के बाद भी सरकारी केदो की हालत खराब*
*कौशाम्बी* चालू बित्तीय वर्ष 2026- 27 में जिले में धान का बढ़िया उत्पादन हुआ है डीएम द्वारा क्रॉप कटिंग कराए जाने के बाद भी बढ़िया उत्पादन का प्रमाण सामने आया है यदि मंडी समिति भरवारी मंझनपुर अझुवा तीनों मंडी समितियों के व्यापारियों की बात की जाए तो 1 नवंबर से 25 नवंबर तक 25 दिन के बीच 3 लाख कुंतल से अधिक की धान की खरीद तीनों मंडी के व्यापारियों द्वारा किया जा चुका है जिसमें डेढ़ लाख कुंतल से अधिक के धान का परिवहन गैर क्षेत्र के चावल मिलो को व्यापारियों ने कर दिया है जिसका रिकॉर्ड भी मंडी समिति के अभिलेखों में दर्ज है इतना ही नहीं तीनों मंडी समिति में व्यापारियों के दुकान के बाहर लाखों कुंटल धान व्यापारियों का तौल के लिए रखा हुआ है जो 2 दिन के अंदर तौल हो जाएगा
*सरकारी केदो में पर्याप्त नहीं हो रही तौल*
*कौशाम्बी* जिले के 41 सरकारी धान खरीद केंद्रों में 62 हजार मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखने के बाद भी साढ़े तीन प्रतिशत धान की खरीद 25 दिन के बीच हुई है इसके बदले जिले के 41 धान खरीद केंद्रों में लाखों कुंतल किसानों का धान मौजूद तो है जिसकी तौल नहीं हो रही है जिससे किसान परेशान है
*केन्द्रो की साख खराब हुई या फिर धान खरीद केन्द्रो से किसान परेशान*
*कौशाम्बी* सरकारी केंद्रों से धान उठाकर के व्यापारियों के दुकानों मे धान बेचकर किसान अपनी उपज का मूल्य वसूल रहा है अब सवाल उठता है कि केंद्र प्रभारी ने किसानों के बीच में केन्द्रो की साख खराब कर दी है या फिर धान खरीद केंद्रों में तमाम परेशानियां है जिससे धान खरीद केंद्रों में धान की तौल कम हो रही है या फिर केंद्र प्रभारी किसानों का शोषण कर रहे हैं लेकिन जिला बिपरण अधिकारी से लेकर के अपर जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है इस संबंध में जब अपर जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा था जिससे उनसे बात नहीं हो सकी है इस संबंध में जिला विपरण अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि अब धान खरीद में तेजी आएगी लेकिन खरीद केंद्रों में तेजी कैसे आएगी इसका तर्क वह नहीं दे सके हैं
*खरीद केदो के लक्ष्य के सापेक्ष साढे तीन प्रतिशत खरीद और व्यापारियों के खरीद की तुलना में केवल सात प्रतिशत सरकारी केंद्र में हुई खरीद*
*कौशाम्बी* सरकारी धान खरीद केंद्र और व्यापारियों की गोदाम में धान खरीद में भारी अंतर है जहां व्यापारियों ने 25 दिन के बीच साढ़े तीन लाख कुंटल धान खरीद कर ली है वही 41 सरकारी धान खरीद केंद्रों में 21हजार कुंतल धान की खरीद हुई है सरकारी केंद्रों में धान खरीद कम होने के पीछे क्या तर्क है अभी तक समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह केंद्र प्रभारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई है और धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था नहीं सुधारी गई है
[25/11, 19:16] +91 99562 82731: *धान खरीद केंद्रों में दो करोड़ रूपए घोटाले की योजना*
*कौशाम्बी* जिले में किसानों से धान खरीद करने के लिए 41 धान खरीद केंद्रों के माध्यम से छह लाख-20 हजार कुंतल यानी 62 हजार मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य 2026-27 में निर्धारित किया गया है धान खरीद केन्द्रो में 40 किलो वजन के स्थान पर बोरी का तर्क देकर 41 किलो 200 ग्राम किसानों का धान प्रत्येक बोरी में तौल कराया जा रहा है जबकि बोरी का वजन 500 ग्राम से 600 ग्राम ही है खुले आम धान की अधिक तौल हो रही है प्रत्येक केंद्र में अधिक तौल का लगातार विरोध भी किसान कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है निरीक्षण के दौरान अधिक हो रही तौल अधिकारी भी देख रहे हैं यदि खरीद आंकड़ों पर गौर करें तो 40 किलो के बजाय 41 किलो 200 ग्राम तौल करने के बदले खाली बोरी का हवाला दिया जा रहा है जिसका वजन 600 ग्राम है तो 40 किलो की धान की बोरी में 600 ग्राम की अधिक तौल करने के बाद एक कुंटल धान में डेढ़ किलो की अधिक तौल खुलेआम हो रही है जिले में 6 लाख 20 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निश्चित है जिसमें डेढ़ किलो प्रति कुंतल के हिसाब से केंद्र प्रभारी द्वारा धान की अधिक तौल कराया जा रहा है इस आकलन पर गौर करें तो पूरे लक्ष्य का डेढ़ प्रतिशत यानी 9300 कुंतल धान खरीद में अधिक तौल करने की योजना केंद्र प्रभारियो ने बनाई है यदि धान खरीद के समर्थन मूल्य से 9300 कुंटल धान की कीमत जोड़ दी जाए तो दो करोड़ 23 लाख रुपए का अधिक धान तौल करने की योजना बनाई है दो करोड रुपए से अधिक की इस घोटाले की योजना पर रोक लगाने का प्रयास नहीं किया गया है और किसानों के उपज की अधिक तौल पर रोक नहीं लगाई गई है सवाल उठता है कि किसके निर्देशन में किसानों के धान की खुलेआम अधिक तौल हो रही है इसका दोषी कौन है जिससे सभी केंद्रों में केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों पर दबाव डाल करके डेढ़ किलो प्रति कुंटल धान की अधिक तौल कराई जा रही है जो बड़ी जांच का विषय बना हुआ है
*

More Stories
अयोध्या 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अलीगढ 25 नवम्बर 26*शहीद की बेटी की शादी में भाई बने सीआरपीएफ के जवान*
पंजाब 25 नवम्बर 26*काबिल सिंह को चैक बाऊंस के मामले में 2 वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई