पंजाब 25 नवम्बर 26*काबिल सिंह को चैक बाऊंस के मामले में 2 वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई
एडवोकेट जगदीप सिंह संधू की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनाई सजा
अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में 10 लाख 50 हजार चैक बाऊंस के आरोपी काबिल सिंह पुत्र कर्मसिंह वासी झोरड़खेड़ा ढाणी अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता हरीश सिंह पुत्र दयाल सिंह वासी दलमीरखेड़ा के वकील जगदीप सिंह संधू ने अपनी दलीलें पेश की। उसने अदालत को बताया कि काबिल सिंह हरीश का साला है। रिश्तेदारी के चलते 10 लाख 50 हजार का कर्जा दिया था जिसकी ऐवज में काबिल सिंह ने चैक दिया था। रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए पैसे वापिस नहीं दिए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट जगदीप सिंह संधू की दलीलें सुनने के बाद काबिल सिंह को 10 लाख 50 हजार चैक बाऊंस के मामले में दोषी करार देते हुए 2 वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई।
फोटो:2, काबिल सिंह।

More Stories
पंजाब 25 नवम्बर 26*डीएसपी अमनदीप सिंह ने कोर्ट कम्पलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया
अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
बाराबंकी 25 नवम्बर 26*बाराबंकी में जल्द बनेगा विकास प्राधिकरण,