पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
यथासंभव काउंसिल एवं पनोरमा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में होगा महोत्सव का आगाज़
_खेल, सौहार्द और एकता का महाकुंभ, युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच_
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया / युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेल एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित _पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11_ का भव्य शुभारंभ समारोह आज होगा। यथासंभव काउंसिल एवं पनोरमा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सीजन-11 को लेकर जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले 10 सीजन की सफलता के बाद इस बार भी आयोजन को और भव्य रूप दिया गया है।
_★ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल ★_
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवि शंकर झा, वरिष्ठ उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कविता मिश्रा उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया है।
_★ कार्यक्रम का विवरण ★_
25 नवंबर, समय सुबह 10 बजे, स्थान eHomes, पूर्णिया
_★ खेल, सौहार्द और एकता का उत्सव ★_
आयोजक _यथासंभव काउंसिल एवं पनोरमा ग्रुप_ ने कहा है – आइए, खेल, सौहार्द और एकता के इस महोत्सव का हिस्सा बनें। सीजन-11 में फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ खेल नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा मजबूत करना है।
उक्त जानकारी मनोरमा ग्रुप के संस्थापक एवं हर दिल अज़ीज़ रहनुमा संजीव मिश्रा ने दी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर
लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*