*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
*बांदा।* बांदा नगर में संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान द्वारा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली भव्य श्री भक्ति चरित्र कथा की कलश यात्रा बाबूलाल चौराहा से धूमधाम से निकाली गई।
पूज्य कथा व्यास श्री इन्द्रेश उपाध्याय महाराज के श्रीमुख से होने वाली इस कथा की कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से ओतप्रोत इस दिव्य आयोजन ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और धर्मलाभ प्राप्त किया.
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**
अयोध्या 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें