प्रयागराज02जुलाई*करंट से हुई मौत को लेकर भाकियू(भानु)ने सौंपा ज्ञापन
पीड़ित परिवार को दिया जाए मुआवजा और नौकरी पिंटू चौबे
कोरांव प्रयागराज तहसील कोराव अंतर्गत अमिलिया ग्राम सभा में शुक्रवार को विद्युत के चपेट से हुई 3 मौतों के मामले में पीड़ित परिजनों को मुआवजा एवं नौकरी के मांग समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर 6 सूत्री ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में दिन शनिवार को तहसील प्रांगण कोराव में तहसील दिवस के मौके पर शुभम श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मौजूदगी में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
इस मौके पर किसान नेता पिंटू चौबे ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन क्षेत्र में बड़ी घटनाएं होती रहती हैं जिसमें इंसानी जिंदगी के साथ साथ मवेशी भी हादसे के शिकार होते रहते हैं। लेकिन इस गंभीर समस्या पर बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे रहते हैं और कर्मचारी समस्याओं को नजरअंदाज कर एक सूत्रीय कार्य वसूली में मस्त रहते हैं किसान नेता ने शासन प्रशासन से मांग किया कि उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पीड़ित के परिजनों को उचित मुआवजा एवं परिवार के जीवकोपार्जन के लिए घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
मौके पर उपस्थित चर्चित किसान नेता राजेश पांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से विद्युत विभाग की लापरवाही से निरीह लोगों की जाने जा रही है यह निंदनीय है और इस घटना से संबंधित जितने भी जिम्मेदार अधिकारी हैं उन पर तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और क्षेत्र में पुराने जर्जर तारों और पोल को अविलंब बदला जाए धान की रोपाई का समय आ चुका है सभी साधन सहकारी समितियों खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं के रोकथाम के नाम पर सक्षम अधिकारियों द्वारा हो रहे बंदरबांट की उच्च स्तरीय जांच करते हुए आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए साथ ही साथ क्षेत्र में हो रहे खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन से हो रहे वन सम्पदा के दोहन पर रोक लगाई जाए।
इस मौके पर मंगला कोल पप्पू शुक्ला अमित पांडे देवराज मिश्रा सुभाष पांडे विपुल दुबे कमलेश मिश्रा प्रभा दुबे नवनीत पांडेय सौरभ मिश्रा विपिन मिश्रा मनीष मिश्रा समेत आदि किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*