पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल26 आंधी ने उजाड़े खेत-घर: विधायक गुलाम सरवर ने मांगा मुआवजा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णिया बिहार ।* बायसी से विधायक और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव गुलाम सरवर ने पूर्णिया जिले के डगरूआ और बायसी प्रखंड में आए भयंकर आंधी-तूफान से हुई तबाही पर सरकार का ध्यान खींचा है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग की है।
*26 अप्रैल की रात बरपा कहर*
विधायक गुलाम सरवर ने अपने पत्र में बताया कि 26 अप्रैल 2026 की रात डगरूआ और बायसी प्रखंड में भयंकर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस आपदा में किसानों की खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। खेतों में तैयार फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
*कच्चे मकान ढहे, लोग बेघर*
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई गांवों में कच्चे मकान और टीन के घर ढह गए। छतें उड़ गईं, दीवारें गिर गईं। अचानक आए इस संकट से सैकड़ों परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।
*विधायक ने की सर्वे की मांग*
विधायक गुलाम सरवर ने आपदा प्रबंधन विभाग से आग्रह किया है कि तुरंत टीम भेजकर नुकसान का सर्वेक्षण कराया जाए। खेतों में बर्बाद हुई मक्का की फसल और क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कर प्रभावित किसानों और परिवारों को जल्द मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के किसान पहले से ही परेशान हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। सरकार को बिना देरी किए राहत पहुंचानी चाहिए ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें और बेघर परिवारों को छत मिल सके।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि जब तक एक-एक पीड़ित को मदद नहीं मिल जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*