पूर्णिया बिहार 25 अप्रैल 2026 *पूर्णिया पुलिस का डिजिटल धमाका: 90 मोबाइल बरामद, 24 लाख की मुस्कान वापस*
_मोहम्मद इरफान कामिल, पूर्णिया_ डिवीजन
_यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, बिहार_
_पूर्णिया बिहार,_ पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी स्वीटी सेहरावत के आदेश पर तकनीकी शाखा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में CEIR पोर्टल की मदद से जिले भर से गुम हुए 90 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये है,
शनिवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिले के विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसपी ने आज ही सभी 90 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए,
खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फोन दोबारा मिल पाएगा। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और पारिवारिक यादें सुरक्षित थीं,
मोबाइल बरामदगी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत, सरसी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और कसबा थाना की अपर थानाध्यक्ष संजना प्रसाद शामिल हैं,
एसपी स्वीटी सेहरावत ने कहा कि CEIR पोर्टल गुम मोबाइल की बरामदगी में काफी मददगार साबित हो रहा है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही IMEI नंबर ब्लॉक हो जाता है, जिससे मोबाइल का दुरुपयोग रुकता है और पुलिस को ट्रैक करने में आसानी होती है,
_एसपी की अपील:_ मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सनहा दर्ज कराएं और https://ceir.gov.in पर जाकर फोन को ब्लॉक करें, बिना बिल और पहचान पत्र के कोई भी सेकेंड हैंड मोबाइल न खरीदे,
पूर्णिया पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जैसी पहल से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हो रही है,

More Stories
मथुरा25अप्रैल26*डीएम व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन समस्याओं को सुना गया*
मथुरा25अप्रैल26*साइबर ठगी में वांछित चल रहे 25000-25000/- रुपये के इनामियां 2अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अप्रैल 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार ।*्