August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*

बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*

बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – जनपद के कमासिन कस्बे में शुक्रवार को बाजार का भीड़ भाड़ का दिन होने के कारण सब्जी मंडी रोड पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान सब्जी मंडी की ओर से पुराने थाने की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सब्जी खरीदने आए युवक को रौंद दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ने दुकान के सामने खड़ी बाइक को कुचलते हुए ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर काउंटर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में युवक का पैर टूट गया, जबकि दुकान के पास खड़े एक अन्य युवक के पैर में भी चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार राजीव तिवारी, धर्मेंद्र सोनी, शुभम तिवारी और जितेंद्र सोनी ने बताया कि सब्जी मंडी की तरफ से ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने सबसे पहले ओझा नगर निवासी विपिन कुमार को टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद ट्रैक्टर ने जितेंद्र सोनी की दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को कुचल दिया और शुभम तिवारी की दुकान में घुस गया। ट्रैक्टर की टक्कर से ज्वेलर्स का काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद शुभम तिवारी के पैर में भी चोट आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मौके पर अपना दबदबा बनाने का प्रयास किया। इसी बीच हादसे की सूचना मिलने पर थाना कमासिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक नागेंद्र पुत्र रामस्वरूप तथा उसके सहयोगी रवि कुमार पुत्र ननकाई, निवासी कठार, थाना कमासिन को पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस दोनों का चिकित्सा परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गई। वहीं हादसे में घायल विपिन कुमार का भी सीएचसी कमासिन में इलाज कराया गया। पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाजार में कुछ देर के अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सभाला और दुर्घटनाग्रस्त टैक्टर को कब्जे में ले लिया।