April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर25अप्रैल26*स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद कार्यक्रम किया गया

भागलपुर25अप्रैल26*स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद कार्यक्रम किया गया

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर25अप्रैल26*स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद कार्यक्रम किया गया

भागलपुर बिहार में आज दिनांक 25.04.26 को स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद कार्यक्रम किया गया | जिसमें कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी भागलपुर, स्टेशन हेड क्वाटर के एडम कमांडडेंट कर्नल प्रणव ओकता, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सुबेदार अजय कुमार मिश्रा और धनंजय कुमार झा की मौजूदगी में यह कार्यक्रम किया गया | जिसमें लगभग 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 विधवा और 01 वीरनारी मौजूद थे| जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी के समस्याओं को सुना तथा सभी के समस्याओं का हर संभव निदान करने की कोशिश का आश्वासन दिया| कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने भूतपूर्व सैनिक, विधवा और वीरनारी के भी समस्याओं को सुना तथा सभी के समस्याओं का हर संभव निदान करने की कोशिश का आश्वासन दिया| ECHS पोली क्लिनिक के कर्नल कबींद्र कुमार मिश्रा ने भी भूतपूर्व सैनिक, विधवा और वीरनारी के भी समस्याओं को सुना तथा सभी के समस्याओं का हर संभव निदान करने की कोशिश का आश्वासन दिया| जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के द्वारा सभी को बताया गया कि जल्द ही कटिहार जिले में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शुरू होने वाला है| इसमें
राज्य सैनिक निदेशालय तथा जिला प्रशासन कटिहार का बहुत योगदान रहा है
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के क्लर्क सुबेदार अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा बयोवृद्ध योजना लागु किया गया है जिसमें 80 वर्ष से अधिक भूतपूर्व सैनिक, विधवा को एक मुस्त 24000 हजार प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा उक्त योजना इसी वर्ष से लागु किया गया है जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए जिससे कि उक्त योजना का लाभ उठा सके| अंत में सभी विधवा और वीरनारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया| अंत में कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल सौरभ सिद्धार्थ ने भूतपूर्व सैनिक, विधवा, वीरनारी और उपस्थिति सभी पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया|

Taza Khabar