June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फर नगर २५ अप्रैल २६*12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फर नगर २५ अप्रैल २६*12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फर नगर २५ अप्रैल २६*12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने हरसौली गांव में हुए हत्या कांड का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 24/25 अप्रैल की रात ट्यूबवेल पर मिले युवक राजा उर्फ अरुण (निवासी शामली) की हत्या शराब के दौरान हुए विवाद में ईंट से वार कर की गई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की, इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे (315 बोर) तथा 3 जिंदा व 3 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई एडीजी मेरठ जोन व डीआईजी सहारनपुर रेंज के निर्देशन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

Taza Khabar