पंजाब27सितम्बर*दहेज मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
अबोहर, 27 सितंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई जसबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रताडऩा के मामले में सेमअल पुत्र सुखचैन सिंह, सुखचैन सिंह पुत्र जीत सिंह वासी सरावा बोदला जिला मुक्तसर साहिब को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल भेजने के आदेश दिये। मिली जानकारी अनुसार फाजिल्का के एसएसपी को जरीना पुत्र गगनदीप सिंह पत्नी सेमअल वासी जम्मू बस्ती अबोहर ने फाजिल्का के एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र लिखकर उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोप में सास-ससुर व पति के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिये। नगर थाना पुलिस ने पीडि़ता जरीना के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 156, 24.07.2021 भांदस की धारा 498ए, 406, 4 डॉरी एक्ट के तहत पति सेमअल पुत्र सुखचैन सिंह, ससुर सुखचैन सिंह पुत्र जीत सिंह व सास सुखविंद्र सिंह पत्नी सुखचैन सिंह वासी सरावा बोदला जिला मुक्तसर साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सास सुखविंद्र कौर मौके से फरार हो गई। पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*