September 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना, घर-घर पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी सक्रिय देखे जा रहे हैं वह पूर्णिया जिला को हर हालत में खुश गवार बनाने अपनी वफादारी के साथ काफी मेहनतकश देखे जा रहे हैं,
स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्णिया जिला में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आज़ समाहरणालय परिसर से *जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार अभियान”* के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*क्या है यह अभियान?*

इस अभियान के तहत सरकार का लक्ष्य है कि जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा उनके दरवाजे तक पहुंचाई जाए। इस सुसज्जित प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
वाहन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीरों के साथ अभियान के स्लोगन लिखे हुए हैं, जो लोगों को मुफ्त जाँच और इलाज के प्रति जागरूक करेंगे।

*डीएम ने क्या कहा?*

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि
राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। यह चिकित्सा आपके द्वार रथ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा और उन्हें अस्पतालों तक लाने में मदद करेगा। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति तक मुफ्त जाँच और बेहतर उपचार की सुविधा पहुंचे,
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाया जाए और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
इस मौके पर जिला के वरीय अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Taza Khabar