पंजाब27सितम्बर*5 किलो पोस्त आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 27 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर गुरप्रताप सिंह, एएसआई बहादुर सिंह किलियांवाली चौक की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके झोले में से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिन्द्र राम पुत्र आशु राम वासी राजसुखदेसर तहसील नोखा जिला बीकानेर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये हैं।
फोटो:3, आरोपियों से बरामद पोस्त दिखाती पुलिस।

More Stories
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम