September 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*

मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया के युवाओं के लिए गुरुवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। जिला नियोजनालय, पूर्णिया के द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन किया गया।

*विधायक विजय खेमका ने किया उद्घाटन*

कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक विजय कुमार खेमका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बिहार सरकार ने अगले पाँच साल में एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में हर दूसरे महीने ऐसे रोजगार मेले लगाए जाएंगे ताकि स्थानीय युवाओं को घर बैठे रोजगार मिल सके।

*2700 युवाओं ने लिया हिस्सा, 530 का चयन*

इस मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

*बड़ी भागीदारी:* 25 बड़ी निजी कंपनियों ने लगभग 1200 पदों पर भर्ती के लिए हिस्सा लिया।
*डिजिटल प्रक्रिया:* पूरा मेला ‘बिहार रोजगार सेतु पोर्टल’ के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल तरीके से संपन्न हुआ।
*औपबंधिक चयन:* 2700 से अधिक पंजीकृत युवाओं ने मेले में भाग लिया, जिसमें से 530 युवाओं का विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही औपबंधिक चयन कर लिया।

*स्वरोजगार का भी मिला मंत्र*

मेले में सिर्फ नौकरी ही नहीं, स्वरोजगार का भी रास्ता दिखाया गया। जिला उद्योग केंद्र, जीविका, RSETI समेत 5 सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर युवाओं को स्वरोजगार, लोन और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्ता आपदा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित जिला नियोजन पदाधिकारी और पूरी टीम मौजूद थी।

Taza Khabar