September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *मल्हरिया में लगा संत रविदास सहयोग शिविर,

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *मल्हरिया में लगा संत रविदास सहयोग शिविर,

पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *मल्हरिया में लगा संत रविदास सहयोग शिविर,

विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में बंटी आवास की चाबी*

*मोहम्मद इरफान कामिल, यूपीआज तकन्यूज़ पूर्णिया डिविजन बिहार*

पूर्णिया बिहार ‌! कसबा प्रखंड की मल्हरिया पंचायत में बुधवार को संत रविदास विकास सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पंचायत भवन प्रांगण में लगे इस शिविर में सरकार आपके द्वार का नजारा देखने को मिला।
शिविर का आयोजन मुखिया रितेश आनंद की अध्यक्षता में किया गया था।

*विधायक सहित आला अधिकारी रहे मौजूद*

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नितेश कुमार सिंह पहुंचे। उनके साथ भूमि सुधार उप-समाहर्ता सुश्री प्रीति कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री मधु कुमारी, अंचलाधिकारी निशांत कुमार सहित प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी और पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अधिकारियों की एक साथ मौजूदगी से ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा।

*आवास की चाबी और जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण*

शिविर का सबसे खास पल तब आया जब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके सपनों के नए पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। चाबी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
इसके साथ ही नवजात बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया और कई ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुना गया।

*सरकार आपके द्वार का दिखा असर*

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाना है। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी राशन, पेंशन, जमीन और अन्य समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।
मुखिया रितेश आनंद ने कहा कि ऐसे शिविरों से आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी खत्म होती है और लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल जाती हैं।