पंजाब24फरवरी*जीत राम के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग
अबोहर, 24 फरवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ को रेणू देवी पत्नी पवन कुमार व डॉ. मुकेश पार्षद, राजाराम व अन्य लोगों ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि 13 फरवरी को मेरा लडक़ा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान जीत राम का लडक़ा रोहित घोड़ा रेहड़ी लेकर आया और उसके बेटे को घायल कर दिया। मेरे लडक़े के इलाज पर काफी खर्च हो गया। पहले जीत राम मेरे बेटे का ईलाज करवाने के लिए राजी हो गया था लेकिन अब वह मुकर गया है। मेरे लडक़े का ईलाज नहीं हो पा रहा। यदि इलाज में देरी हुई तो मेरे लडक़े की जान को भी खतरा है। उक्त लोगों ने डीएसपी से मांग की है कि उक्त जीत राम व उसके नाबालग लडक़े रोहित के खिलाफ कार्यवाई की जाये व मेरे लडक़े का ईलाज जल्द से जल्द करवाया जाये। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्यवाई की जायेगी।
फोटो 5: डीएसपी को मांगपत्र देते।

More Stories
प्रतापगढ़1मई26*अनाप शनाप शौकों के चलते राह भटकते युवाओं से बिगड़ रहा है सामाजिक परिवेश…
जोधपुर1मई2026* पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोतजी के 75वे जन्मदिन पर सेवा सप्ताह का आयोजन
खण्डवा1मई26*न्यायालय ने आरोपित रेलकर्मी को छह वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।*