पंजाब18सितम्बर25*पति पत्नी 50 नशीली गोलियों सहित काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 18 सितंबर (शर्मा , सोनू ): फिरोजपुर के डीआईजी , फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना दिहाती तेजिन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार एएसआई भूपिन्द्र सिंह, सबइंस्पैक्टर शिव कुमार अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त लकड मंडी व अनाज मंडी के निकट पति पत्नी को 50 नशीली गोलियों सहित बेचते हुए काबू करने में सफलता हासिल की है। पकडे गये आरोपियों की पहचान कलवंत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, रेखा पत्नी कलवंत सिंह वासी गली नं 1 राधा स्वामी कालोनी फाजिल्का हालबाद इन्द्रा नगरी गली नं 6 अबोहर के रूप में हुई है। दोनों के िखलाफ मुकदमा नं 222, 17-9-2025, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो नं 3, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*