सहारनपुर 14 सितम्बर 26*सहारनपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
सहारनपुर। फतेहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में लूट की कई वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की घटनाओं से संबंधित नकदी, मोबाइल फोन, आभूषण समेत अन्य सामान तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र अब्दुल हमीद और सनव्वर पुत्र इलियास, निवासी दानिश कॉलोनी रसूलपुर, थाना कोतवाली देहात, अनस पुत्र यूनुस, निवासी मोहल्ला छीपियान, थाना कोतवाली नगर, रिहान पुत्र इनाम, निवासी मांडेमांस, थाना गागलहेड़ी तथा प्रिन्स पुत्र सूरजपाल, निवासी बडूली, चौकी सीडकी, थाना नागल के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
More Stories
मथुरा 14 सितंबर 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 01 अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 सितंबर 26* महत्वाकांक्षी योजना “MISSION SHAKTI”* के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,