पंजाब01दिसम्बर23*अपहरण करने के आरोपी महिला पी.ओ. विमला देवी काबू
अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपीडी मनजीत सिंह द्वारा अदालतों से भगौड़ा हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एएसआई जगराज सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अपहरण व मारपीट के आरोप में पीओ हुई महिला विमला देवी पत्नी धर्मपाल वासी टिलियांवाली जिला फाजिल्का को काबू करने में सफलता हासिल की है। अदालत ने विमला रानी को 1.4.23 को भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने उसे आज काबू किया व आज उसे यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जायेगा।
फोटो : 3, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला।

More Stories
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *