पंजाब01दिसम्बर23*नार्कोटिक्स सैल पुलिस ने 45 ग्राम हैरोइन सहित दो भाईयों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपीडी मनजीत सिंह, डीएसपी नार्कोटिक्स सैल फाजिल्का अतुल सोनी द्वारा जिले को नशामुक्त करने के लिए मुहिम चला रखी है। जिसके तहत अबोहर नाकोटिक्स सैल प्रभारी बलकरण सिंह, हैडकांस्टेबल हिम्मत कुमार, बलविंद्र सिंह, अतुल कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने फाजिल्का चुंगी के निकट मोटरसाईकिल सवार दो भाईयों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनसे 45 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान चंचल सिंह पुत्र करनैल सिंह व कंवलजीत उर्फ कल्लू पुत्र करनैल सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 230, 30.10.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों भाईयों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि दोनो भाई काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहे हैं। नार्कोटिक्स सैल के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को नशों से बचायें। नशा तस्करी करने वालों को पकड़वाने में सहयोग करें।
फोटो : 2, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा 13 जुलाई 26*1992, 2005 और 974 के आवासीय पट्टों की निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
मथुरा 13 जुलाई 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम जनपद मथुरा द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 192 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया ।*