पंजाब01जुलाई*1350 नशीली गोलियों व कार सहित दो को काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 01 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी पटीसदीक प्रभारी मनजीत सिंह ने 1350 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए दो आरोपियों गगनदीप नागपाल पुत्र मदन लाल वासी शाह सतनामपुर सिरसा हरियाणा, गौरी सिंह उर्फ गौरा पुत्र गुरजंट सिंह वासी इंदिरा नगरी, मंडी डबवाली जिला सिरसा हरियाणा को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी पटीसदीक प्रभारी मनजीत सिंह दौराने गश्त सीतोगुन्नो की तरफ जा रहे थे कि एक कार हरियाणा मार्का नंबर आती दिखाई दी। जब कार को रोककर तलाशी ली तो कार में से 1350 नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप नागपाल पुत्र मदन लाल वासी शाह सतनामपुर सिरसा हरियाणा, गौरी सिंह उर्फ गौरा पुत्र गुरजंट सिंह वासी इंदिरा नगरी, मंडी डबवाली जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला मे मुकदमा नं. 68 29.06.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:3, आरोपियों को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10जून26*चोरी मामले में 48 घंटे के अन्दर कांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी10जून26*काशी में मीट-मछली की दुकानें बाहर,लेकिन नॉनवेज होटल अंदर,आखिर यह कैसा नियम?
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी 10जून26*शिवमंदिर कॉरिडोर को लेकर गिरी बिरादरी में ही तनातनी सामने आ गई है।