April 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक बुक का भव्य विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष ने सराहा नवाचार

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक बुक का भव्य विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष ने सराहा नवाचार

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26*कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक बुक का भव्य विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष ने सराहा नवाचार

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मावलंकर हॉल में ‘कॉन्स्टिट्यूशन कॉमिक बुक’ का भव्य विमोचन किया गया। ‘बाल संविधान: बचपन से पढ़े संविधान तो देश बने महान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि रहे।
संस्थान के संस्थापक डॉ. अक्षय कांति बम ने बताया कि इस कॉमिक पुस्तक के माध्यम से संविधान को सरल और रोचक रूप में बच्चों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को सहज रूप से समझ सकें। कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थी और 500 स्कूली बच्चे शामिल हुए।
ओम बिरला ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि “बाल संविधान हर घर तक पहुँचना चाहिए”, जिससे जागरूक नागरिकों का निर्माण होगा। उन्होंने नारी सशक्तिकरण में संविधान की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में लेखक मानवेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया तथा कॉमिक बुक पर आधारित टीज़र भी प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Taza Khabar