नई दिल्ली15 अप्रैल 26*4000 करोड़ रुपये का हर दिन नुकसान… हॉर्मुज पर अमेरिकी घेराबंदी ने ईरान की टेंशन बढ़ाई_*
*नई दिल्ली:* पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत और उसके ‘बेनतीजा’ होने का असर अब दिखने लगा है. अमेरिका ने ईरान के पोर्ट्स की घेराबंदी शुरू कर दी है. उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद ईरानी पोर्ट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है. होर्मुज पर ईरानी पोर्ट्स की नाकाबंदी से ईरान को हर दिन 43.5 करोड़ डॉलर (लगभग 4,081 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है. 13 अप्रैल से शुरू हुई इस नाकाबंदी से ईरान में तेल, फर्टिलाइजर, खाने-पीने की चीजें और बाकी प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर बुरा असर पड़ सकता है.
लेकिन जानकारों के मुताबिक ईरान का नुकसान कई दूसरे कारणों पर भी निर्भर करता है. ईरान का संभावित नुकसान इस पर निर्भर करेगा कि अमेरिकी किलेबंदी कितनी मजबूत है. ऐसे में नुकसान कुछ ऊपर-नीचे हो सकता है. ये भी संभव है कि ईरान अपने तेल को होर्मुज की जगह, जास्क टर्मिनल से रूट करे. ये जगह होर्मुज के इलाके के बाहर है. ऐसे में अमेरिकी ब्लॉकेड का असर कुछ कम हो सकता है. शॉर्ट टर्म में होने वाले नुकसान की भरपाई पहले से ही समुद्र में मौजूद ईरानी तेल से होने की संभावना है. शिप ट्रैकिंग और ग्लोबल बिजनेस पर नजर रखने वाली वेबसाइट केप्लर के मुताबिक मार्च के अंत तक ईरान का लगभग 154 मिलियन बैरल तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर ही था. इस मामले पर वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के एक पूर्व अधिकारी मियाद मालेकी ने कहा, ईरान के पोर्ट्स की अमेरिकी घेराबंदी से ईरान को आर्थिक नुकसान में लगभग 435 मिलियन डॉलर प्रति दिन खर्च करने होंगे.’

More Stories
कानपुर नगर 16 अप्रैल 26*भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा फिर किया गया किसानों के साथ छल,
नई दिल्ली 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
सुल्तानपुर 16 अप्रैल 26*सुल्तानपुर में पुलिस विभाग के बच्चों ने लहराया कामयाबी का परचम*