झांसी 26अक्टूबर*झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक जगहों पर जानवर बांधे जाने के अलावा दुकानें खोलकर कब्जा किए हुए हैं
झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी अनाधिकृत रूप से क्षेत्र के कुछ ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा अनेक जगहों पर जानवर बांधे जाने के अलावा दुकानें खोलकर कब्जा किए हुए हैं। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जबकि झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर मुआवजा लिए जाने के बावजूद भी संबंधित रोड बनाने वाली कंपनी एवं ग्रामीणों की मिली भगत से झांसी खजुराहो हाईवे किनारे आज भी कुछ लोग अतिक्रमण किए हुए है। जोकि एनएचएआई के नियमों के विपरीत है। एनएचएआई के नियमों के अनुसार 40 मीटर तक किसी प्रकार का कोई भी कार्य नहीं होना चाहिए। उसके बावजूद भी नेशनल हाईवे किनारे अवैध कब्जा अनाधिकृत रूप से बने हुए है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पंजाब3मई26*🔴न्यूयार्क निवासी कुक्कड़ दंपती ने समर्थ ओल्ड एज होम एवं उदभव आवास के निर्माण में दिया 6 लाख का सहयोग*
लखनऊ3मई26*विधानसभा चुनाव से पहले सपा का छोटे दलों पर फोकस, जिलावार गठबंधन के रास्ते भी तलाशेगी पार्टी
लखनऊ3मई26*भाजपा को बूथों पर मजबूत करने के लिए संगठन ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री संगठन ने की बैठक