झांसी 26 अक्टूबर 2022। झांसी मिर्जापुर हाईवे सड़क पर भारी भरकम गड्ढा
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम खिलारा से पहले मजरा सिद्धपुरा, पहाड़ गंज के पास भारी भरकम सड़क पर गड्ढे हो जाने के चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे से ग्राम खिलारा भंडरा की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम अटारन के बाद नजदीक सड़क धंस जाने के अलावा उखड़ जाने के चलते सड़क से निकलने वाले वाहनों एवं राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। तो वही अनजान राहगीरों के लिए यह सड़क मुसीबत बनती जा रही है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो सके।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*