पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार।* शहर में पहली बार नाइट मैराथन का आयोजन किया गया। पूर्णिया रन्स क्लब की ओर से महिला सुरक्षा के संदेश के साथ आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
*मातृशक्ति ने दिखाई ताकत*
इस मैराथन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी बराबर रही। मातृशक्ति ने कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ लगाई और महिला सुरक्षा व सम्मान का संदेश दिया।
*युवा आइकॉन ने की अगुवाई*
आयोजन समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा आइकॉन रवि रंजन के नेतृत्व में किया गया। इसका मकसद सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित माहौल और सकारात्मक सोच पैदा करना था।
*महिला पुलिसकर्मी ने बढ़ाया हौसला*
दौड़ के दौरान महिला पुलिसकर्मी शबाना आजमी भी धावकों के साथ दौड़ती नजर आईं। उनकी मौजूदगी ने महिला सुरक्षा के संदेश को और मजबूत किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
*रंगभूमि से शुरू, संतोष नायक परिसर में समापन*
मैराथन की शुरुआत रंगभूमि मैदान से हुई जो डीएम कोठी, एसपी कोठी और रेनू उद्यान होते हुए युवा उद्यमी व पत्रकार संतोष नायक के परिसर में जाकर समाप्त हुई। समापन स्थल पर पंकज नायक, संतोष नायक और प्रीति नायक ने सभी धावकों का स्वागत किया। श्री नायक रेस्टोरेंट की ओर से सभी के लिए रिफ्रेशमेंट और डिनर की व्यवस्था की गई थी।
More Stories
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चरस व 01 चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*